62 वर्षीय शख्स ने कई बार दिव्यांग महिला के साथ किया था रेप, हो गई थी गर्भवती और अब...

Edited By Updated: 18 Jul, 2025 06:41 PM

accused a disabled woman was sentenced to 10 years imprisonment

ओडिशा के मयूरभंज जिले की एक अदालत ने 2021 में एक दिव्यांग महिला के साथ दुष्कर्म के दोषी करार दिए गए 62 वर्षीय एक व्यक्ति को शुक्रवार को 10 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई। जिला अतिरिक्त सत्र न्यायालय के न्यायाधीश सत्यनारायण पात्रा ने यह सजा सुनाई।

नेशनल डेस्क: ओडिशा के मयूरभंज जिले की एक अदालत ने 2021 में एक दिव्यांग महिला के साथ दुष्कर्म के दोषी करार दिए गए 62 वर्षीय एक व्यक्ति को शुक्रवार को 10 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई। जिला अतिरिक्त सत्र न्यायालय के न्यायाधीश सत्यनारायण पात्रा ने यह सजा सुनाई।

अतिरिक्त लोक अभियोजक कृष्ण चंद्र दास ने बताया कि अदालत ने दोषी पर 50,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया है। उन्होंने बताया कि यदि दोषी जुर्माना अदा करने में विफल रहता है तो उसे छह महीने अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी। दास ने बताया कि दोषी ने 22 वर्षीय आदिवासी दिव्यांग महिला के साथ 2021 में कई बार दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई।

अतिरिक्त लोक अभियोजक के मुताबिक पीड़िता के परिवार के सदस्यों ने बाद में रसगोविंदपुर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि न्यायाधीश ने पीड़िता के बयान, नौ गवाहों और चिकित्सा जांच रिपोर्ट के आधार पर यह फैसला सुनाया।

ये भी पढ़ें...
32 हफ्तों से प्रेग्नेंट थी 12 साल की मासूम... किसी को नहीं लगी भनक, फिर अचानक...

 बेलो होरिजोते शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 12 साल की वराओ आदिवासी समुदाय की मासूम बच्ची से 22 साल के एक व्यक्ति ने कई बार दुष्कर्म किया। बच्ची इतनी छोटी थी कि उसे अपने साथ हो रहे इस जघन्य अपराध का अंदाज़ा भी नहीं था और न ही उसे यह समझ आया कि वह गर्भवती है।
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!