लैम्बॉर्गिनी को रोकेट की तरह उड़ा रहा था शख्स, मुंबई पुलिस ने गाड़ी की जब्त; वीडियो वायरल

Edited By Updated: 18 Dec, 2025 06:47 PM

mumbai police seize lamborghini 250 kmph speed worli sea link

मुंबई पुलिस ने वर्ली सी लिंक पर 250 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती पीली लैंबॉर्गिनी कार जब्त कर ली। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही और खतरनाक ड्राइविंग की धाराओं में केस दर्ज किया। कार अहमदाबाद के नीरव...

नेशनल डेस्क : मुंबई पुलिस ने वर्ली सी लिंक पर 250 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक रफ्तार में दौड़ रही पीली रंग की लैंबॉर्गिनी कार को जब्त कर लिया है। इस कार्रवाई को सड़क सुरक्षा के लिहाज से एक बड़ा कदम बताया जा रहा है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले सिर्फ जुर्माना नहीं भुगतेंगे, बल्कि उनकी गाड़ी भी जब्त की जा सकती है।

यह कार्रवाई एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए मिली शिकायत के बाद की गई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में यह कार ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए वर्ली सी लिंक पर दौड़ती नजर आई। वीडियो में देखा गया कि कार की रफ्तार 250 किलोमीटर प्रति घंटे से भी अधिक थी, जबकि वर्ली सी लिंक पर अधिकतम अनुमत रफ्तार सिर्फ 80 किलोमीटर प्रति घंटा है।

सोशल मीडिया शिकायत के बाद हुई कार्रवाई
मुंबई की वर्ली पुलिस ने शिकायत मिलने के तुरंत बाद जांच शुरू की। वर्ली थाने की पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया और कार के नंबर के आधार पर पूरी जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि यह पीली लैंबॉर्गिनी अहमदाबाद के रहने वाले नीरव पटेल की है, जिसका नंबर HR 70 F 1945 है। आगे की जांच में यह भी पता चला कि वर्ली सी लिंक पर कार को ड्राइव कर रहे थे डीलर फैज अडेनवाला।

टॉप स्पीड टेस्ट के लिए दौड़ाई गई कार
पुलिस के अनुसार, चालक ने कार की टॉप स्पीड चेक करने के लिए इसे 250 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार में दौड़ाया। इस मामले में चालक के खिलाफ लापरवाही और खतरनाक ड्राइविंग से जुड़े कई गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा, पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि वायरल वीडियो कब का है। पुलिस कार के दस्तावेज़ों की भी जांच कर रही है और मामले की गहनता से जांच कर रही है।

मुंबई पुलिस की इस कार्रवाई को सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन के प्रति सख्त रुख के रूप में देखा जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया के जरिए मिली शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करके शहर की सड़कों को सुरक्षित बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!