झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सरकार ने 36 IAS अधिकारियों का किया स्थानांतरण

Edited By Updated: 24 May, 2026 11:13 AM

administrative reshuffle in jharkhand government transfers 36 ias officers

झारखंड सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 36 अधिकारियों का तबादला किया, नियुक्तियां कीं और अतिरिक्त प्रभार सौंपे। यह जानकारी एक आधिकारिक अधिसूचना में दी गई। अधिसूचना के अनुसार, तीन जिलों में नए उपायुक्त (डीसी)...

नेशनल डेस्क: झारखंड सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 36 अधिकारियों का तबादला किया, नियुक्तियां कीं और अतिरिक्त प्रभार सौंपे। यह जानकारी एक आधिकारिक अधिसूचना में दी गई। अधिसूचना के अनुसार, तीन जिलों में नए उपायुक्त (डीसी) नियुक्त किए गए हैं, जबकि पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे 12 आईएएस अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। 2014 बैच के आईएएस अधिकारी पशुपतिनाथ मिश्रा को गढ़वा का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है। 

इससे पहले वह गढ़वा में उप विकास आयुक्त का पदभार संभाल रहे थे। 2019 बैच के आईएएस अधिकारी जावेद हुसैन को खूंटी का उपायुक्त बनाया गया है, जबकि वर्तमान उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया को देवघर का उपायुक्त नियुक्त किया गया। अधिसूचना में कहा गया है कि छवि रंजन को खेल एवं युवा मामलों के विभाग का निदेशक बनाया गया है, जबकि जीशान कमर को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।

2013 बैच के आईएएस अधिकारी सुनील कुमार सिंह को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। भोर सिंह यादव को कृषि विभाग से हटाकर वन एवं पर्यावरण विभाग में अपर सचिव नियुक्त किया गया है। अधिसूचना के अनुसार, 2015 बैच की अधिकारी अनन्या मित्तल को झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन समिति (जेएसएलपीएस) का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। इससे पहले वह गढ़वा के उपायुक्त का पदभार संभाल रही थी। इसके अनुसार, नमन प्रियेश लकड़ा को पर्यटन निदेशक नियुक्त किया गया है, जबकि सत्येन्द्र कुमार को पेय जल एवं स्वच्छता विभाग में अतिरिक्त सचिव बनाया गया है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!