Edited By Anil Kapoor,Updated: 07 Aug, 2026 11:13 AM

झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स (RIMS) की व्यवस्था एक बार फिर बारिश के आगे पस्त नजर आई। अस्पताल परिसर में भारी जलभराव के कारण दूर-दराज से आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को नारकीय स्थिति का सामना ....
Ranchi News: झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स (RIMS) की व्यवस्था एक बार फिर बारिश के आगे पस्त नजर आई। अस्पताल परिसर में भारी जलभराव के कारण दूर-दराज से आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को नारकीय स्थिति का सामना करना पड़ा। जगह-जगह पानी जमा होने से पूरा परिसर टापू में तब्दील हो गया, जिससे लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, परिसर में पानी भर जाने से इमरजेंसी और ओपीडी की तरफ जाने वाले रास्ते बुरी तरह प्रभावित हुए। गंभीर हालत में पहुंचे मरीजों को परिजन किसी तरह जलभराव के बीच से निकालकर वार्डों तक पहुंचाते दिखे। कई जगहों पर तीमारदार स्ट्रेचर और व्हीलचेयर को गंदे पानी से खींचकर ले जाने को मजबूर थे। मरीजों के साथ-साथ अस्पताल के डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को भी आवाजाही में खासी दिक्कतें पेश आईं।
बताया जा रहा है कि इस घटना ने रिम्स प्रशासन और नगर निगम के जलनिकासी के दावों की पोल खोलकर रख दी है। स्थानीय लोगों और परिजनों का कहना है कि जरा सी बारिश में ही रिम्स का यह हाल हो जाता है, लेकिन ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाते। जलजमाव की वजह से संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। घटना के बाद से अस्पताल प्रबंधन की लचर कार्यशैली और जल निकासी के बदहाल इंतजामों को लेकर मरीजों और आम जनता में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।