1 hour ago
7 hours ago
9 hours ago
10 hours ago
11 hours ago
1 day ago
2 days ago
Sunday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
Edited By Yaspal,Updated: 03 Dec, 2018 11:39 PM
चुनावी राजनीति में स्वच्छता लाने के बड़े-बड़े दावे हर मंच से किए जाते रहे हैं। लेकिन जब चुनाव जीतने की बात आती है तो हर राजनीतिक दल करोड़पति और अपराधी उम्मीदवारों पर ही अपना भरोसा...
नेशनल डेस्कः चुनावी राजनीति में स्वच्छता लाने के बड़े-बड़े दावे हर मंच से किए जाते रहे हैं। लेकिन जब चुनाव जीतने की बात आती है तो हर राजनीतिक दल करोड़पति और अपराधी उम्मीदवारों पर ही अपना भरोसा जताता है। तेलंगाना राज्य के विधानसभा चुनाव में उतरे 1821 उम्मीदवारों में से 1777 उम्मीदवारों के हलफनामे के अध्ययन के बाद एडीआर-इलेक्शन वॉच की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि सभी राजनीतिक दलों ने पैसे वालों और दबंग लोगों ही उम्मीदवार बनाया है। रिपोर्ट के मुताबिक, तेलगू देशम पार्टी (टीडीपी) के 92 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति हैं। वहीं राज्य में सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के 90 फीसदी, कांग्रेस के 80 और भाजपा के 73 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति हैं। रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई है कि 2014 में दोबारा चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की औसत सम्पत्ति 8.11 करोड़ थी, जबकि 2018 में यह 13.78 करोड़ हो गई। यानी दोबारा चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की औसत संपत्ति में 5.66 करोड़ रुपये की इजाफा हुआ। रिपोर्ट में कांग्रेस के राजगोपाल रेड्डी को सबसे अमीर उम्मीदवार बताया गया है, जिनकी कुल संपत्ति 314 करोड़ रुपये से अधिक घोषित की गई है। वे नालगोंडा जिले के मुनुगोडे सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उम्मीदवारों के आपराधिक रिकॉर्ड की बात करें तो 1777 उम्मीदवारों में से 21 फीसदी पर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि 13 फीसदी पर गंभीर अपराध शामिल हैं। पार्टियों के लिहाज से सबसे ज्यादा 70 फीसदी (99 में से 69) कांग्रेस ने दागी उम्मीदवारों पर अपना भरोसा जताया है। इसके बाद टीआरएस के 55 फीसदी यानी 65 उम्मीदवार और 37 फीसदी यानी 44 उम्मीदवारों ने अपनी आपराधिक गतिविधियों की जानकारी दी है।
CAD $
23/08/2026 18:30 IST
USD $
AUD $
NZD $
EUR €
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम साबित हो सकता है। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से ठीक रहेगी।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला साबित हो सकता है। आज अचानक से मेहमान दस्तक दे सकते हैं। संतान के भविष्य की चिंता आपको सता सकती है।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अहम साबित हो सकता है। अपने कार्य की रणनीति किसी के साथ भी साझा न करें। विद्यार्थियों का पढ़ाई में प्रदर्शन पहले...
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकती है।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए पहले से बेहतर रहेगा। कामकाज के सिलसिले में नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। नया काम शुरू करने का सोच रहे हैं तो...
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में आपके व्यवहार की तारीफ हो सकती है। खुद का कारोबार करने वालों को नई डील मिल सकती है।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज घर से बाहर जाने से पहले माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जाएं। फालतू का पैसा खर्च करने से बचें।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार साबित हो सकता है। बच्चे कुछ नया सीखने की कोशिश कर सकते हैं। छोटी दूरी की यात्रा से जुड़ा कोई काम अचानक...
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पैसों का निवेश करने से पहले सारी जानकारी प्राप्त कर लें। व्यापारियों को कोई बड़ी डील मिल सकती है।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल साबित हो सकता है। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। पार्टनर के साथ लंच पर जाने का प्लान...
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए नई चुनौतियां लेकर आ सकता है। जीवनसाथी से किसी बात पर बहस हो सकती है, लेकिन अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला साबित हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को काम पर फोकस करने की ज़रूरत है।
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes