तिहाड़ में इंग्लिश नॉवेल पढ़ेगा आफताब, जेल प्रशासन ने इसलिए दी ये स्पेशल किताब

Edited By Updated: 04 Dec, 2022 07:09 AM

aftab will read english novel in tihar jail

अपनी ‘लिव-इन-पार्टनर' की हत्या के आरोप में न्यायिक हिरासत में रखे गये आफताब पूनावाला ने तिहाड़ जेल प्रशासन से उसे उपन्यास और पुस्तकें उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। जेल अधिकारियों ने उसके अनुरोध के बाद उसे पॉल...

नई दिल्लीः अपनी ‘लिव-इन-पार्टनर' की हत्या के आरोप में न्यायिक हिरासत में रखे गये आफताब पूनावाला ने तिहाड़ जेल प्रशासन से उसे उपन्यास और पुस्तकें उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। जेल अधिकारियों ने उसके अनुरोध के बाद उसे पॉल थेरॉक्स की पुस्तक ‘द ग्रेट रेलवे बाजार' उपलब्ध कराई है। 

पूनावाला ने अपनी ‘लिव-इन-पार्टनर' की कथित तौर पर गला घोंट कर हत्या कर दी थी। उसने शव के 35 टुकड़े कर उन्हें शहर में अलग-अलग स्थानों पर फेंकने से पहले करीब तीन हफ्ते तक दक्षिण दिल्ली के महरौली स्थित अपने आवास पर एक फ्रिज में रखा था। अधिकारियों ने बताया कि पूनावाला को केंद्रीय कारागार संख्या चार में कड़ी निगरानी में रखा गया है क्योंकि उसकी जान को खतरा है। 

जेल अधिकारी ने बताया, ‘‘हम प्रोटोकॉल के अनुसार कैदी का ध्यान रख रहे हैं। उसने अंग्रेजी के उपन्यास और अन्य पुस्तकें उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। उसने कहा कि वह साहित्यिक गतिविधियों में शामिल रहना चाहता है।'' 

उन्होंने कहा, ‘‘फिलहाल, हमने उसे ‘पॉल थेरॉक्स की ‘द ग्रेट रेलवे बाजार' उपलब्ध कराई है। यह हमारे पुस्तकालय से दी गई है। उसे बाद में और पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी।'' पूनावाला को 12 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। वह अभी न्यायिक हिरासत में है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!