Sanjay Kapoor की मौत के बाद संपत्ति विवाद में आया नया मोड़, प्रिया कपूर ने रखी हाईकोर्ट के आगे ये डिमांड

Edited By Updated: 25 Sep, 2025 01:23 PM

after the death of sanjay kapoor a new twist has come in the property dispute

दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद में एक नया मोड़ आया है। दिल्ली हाई कोर्ट ने संजय की पत्नी प्रिया कपूर की उस अर्जी को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने वसीयत से जुड़ी जानकारी को गोपनीय रखने की मांग की थी।

नेशनल डेस्क: दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद में एक नया मोड़ आया है। दिल्ली हाई कोर्ट ने संजय की पत्नी प्रिया कपूर की उस अर्जी को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने वसीयत से जुड़ी जानकारी को गोपनीय रखने की मांग की थी।

क्या है मामला?

संजय कपूर की अचानक मौत के बाद उनकी लगभग 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति पर विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में एक तरफ संजय की पहली पत्नी करिश्मा कपूर के बच्चे - समायरा और कियान हैं, वहीं दूसरी तरफ संजय की मां और बहन भी हैं। इन सभी ने मिलकर प्रिया कपूर पर वसीयत छिपाने और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

PunjabKesari

कोर्ट में क्या हुआ?

हाल ही में हुई सुनवाई के दौरान प्रिया कपूर के वकील ने कोर्ट से गुजारिश की कि वे संजय की संपत्तियों और वसीयत की जानकारी को सीलबंद लिफाफे में जमा करने की इजाज़त दें ताकि यह सार्वजनिक न हो सके और मीडिया तक न पहुंचे।

इस पर कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि जब कोई लिखित जवाब दाखिल किया जाता है, तो दूसरे पक्ष को भी इसकी जानकारी होनी चाहिए ताकि वे अपना बचाव कर सकें। कोर्ट ने यह भी कहा कि अगर वसीयत को गोपनीय रखा जाता है, तो जो लोग इससे प्रभावित होंगे, वे अपनी कानूनी लड़ाई कैसे लड़ेंगे?

PunjabKesari

संजय कपूर की मां के वकील अमित सिब्बल ने भी कोर्ट से कहा कि उनकी क्लाइंट को वसीयत की स्वतंत्र रूप से जांच करने का पूरा अधिकार है और किसी भी गोपनीयता समझौते से यह अधिकार प्रभावित नहीं होना चाहिए। उन्होंने वसीयत की कॉपी देने की भी मांग की, जो उन्हें नहीं दी गई थी।

कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं और प्रिया कपूर की वसीयत गोपनीय रखने की मांग को साफ तौर पर खारिज कर दिया। इसके बाद, प्रिया कपूर के वकील ने अगली सुनवाई में कोई नया सुझाव देने की बात कही।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!