Edited By Khushi,Updated: 25 Mar, 2026 03:45 PM

Gadget News: AI तकनीक तेजी से बढ़ रही है और अब यह इंसानों की मदद के साथ-साथ उनकी भूमिका को भी बदल रही है। एंथ्रोपिक ने अपने AI मॉडल Claude में नया Auto Mode पेश किया है। इस मोड में AI कई काम बिना हर बार यूजर से अनुमति लिए खुद पूरा कर सकता है।
Gadget News: AI तकनीक तेजी से बढ़ रही है और अब यह इंसानों की मदद के साथ-साथ उनकी भूमिका को भी बदल रही है। एंथ्रोपिक ने अपने AI मॉडल Claude में नया Auto Mode पेश किया है। इस मोड में AI कई काम बिना हर बार यूजर से अनुमति लिए खुद पूरा कर सकता है। खासकर कोडिंग के दौरान यह फीचर बार-बार इंटरवेंशन की जरूरत को कम करेगा।
कंपनी का कहना है कि ऑटो मोड में Claude पहले हर काम का जोखिम जांचता है। सुरक्षित काम अपने आप पूरे हो जाते हैं, जबकि किसी भी संदिग्ध या जोखिम वाले काम पर AI रुककर यूजर से परमिशन मांगता है। इससे काम तेज होता है और लगातार रुकावट नहीं आती। यह नया फीचर पुराने “dangerously-skip-permissions” ऑप्शन से ज्यादा सुरक्षित है। पुराने सिस्टम में AI बिना किसी जांच के काम करता था, जिससे खतरे बढ़ जाते थे। नए ऑटो मोड में Claude संभावित खतरों को पहचानकर उन्हें रोकने की कोशिश करता है। उदाहरण के लिए, बड़ी संख्या में फाइल डिलीट करना, खतरनाक कोड चलाना या संवेदनशील डेटा लीक करना जैसे काम अपने आप ब्लॉक हो जाते हैं।
फिलहाल, एंथ्रोपिक ने ऑटो मोड को रिसर्च प्रीव्यू के तौर पर Claude Team यूजर्स के लिए लॉन्च किया है। जल्द ही यह API और एंटरप्राइज यूजर्स के लिए भी उपलब्ध होगा। यह फीचर Claude Opus 4.6 और Sonnet 4.6 मॉडल्स में काम करेगा। यूजर्स इसे अपने डेस्कटॉप ऐप की सेटिंग्स से ऑन या ऑफ कर सकते हैं। कंपनी ने सलाह दी है कि इसे हमेशा सैंड बॉक्स या अलग-थलग वातावरण में ही इस्तेमाल करें, ताकि किसी भी संभावित खतरे से बचा जा सके।