असम चुनाव से पहले गुवाहाटी पहुंचे अमित शाह, कल ‘युवा शक्ति समारोह’ में करेंगे युवाओं को संबोधित

Edited By Updated: 14 Mar, 2026 09:11 PM

amit shah assam visit 2026

असम में होने वाले विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल करने के लक्ष्य के साथ चुनावी तैयारियों में जुटी हुई है।

नेशनल डेस्क: असम में होने वाले विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल करने के लक्ष्य के साथ चुनावी तैयारियों में जुटी हुई है। इसी सिलसिले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 14 मार्च 2026 को दो दिवसीय दौरे पर असम की राजधानी गुवाहाटी पहुंचे। इस दौरे को चुनावी रणनीति, विकास कार्यों के उद्घाटन और युवाओं से संवाद के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

गुवाहाटी एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

गुवाहाटी के गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अमित शाह का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा समेत बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सरमा ने सोशल मीडिया पर स्वागत संदेश जारी करते हुए कहा कि मां कामाख्या की पावन धरती पर गृह मंत्री का स्वागत करना सम्मान की बात है। उन्होंने बताया कि शाह अपने दौरे के दौरान कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे और युवाओं को संबोधित भी करेंगे। अपने प्रवास के दौरान गृह मंत्री गुवाहाटी के कैनाधारा स्टेट गेस्ट हाउस में रुकेंगे। सूत्रों के अनुसार, इस दौरान वे पार्टी नेताओं के साथ चुनावी रणनीति को लेकर अहम बैठक भी कर सकते हैं।

रविवार को करेंगे मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन

दौरे के दूसरे दिन अमित शाह प्राग्ज्योतिषपुर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (PMCH) का उद्घाटन करेंगे। यह संस्थान दो परिसरों—पानबाजार और कालापहाड़—में संचालित होगा। पानबाजार स्थित महेंद्र मोहन चौधरी अस्पताल और कालापहाड़ के टीबी अस्पताल को आधुनिक सुविधाओं के साथ अपग्रेड कर इस मेडिकल कॉलेज का विकास किया गया है। गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज के बाद इसे राज्य के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में शामिल माना जा रहा है, जिससे असम में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

युवा सम्मेलन में जुटेंगे हजारों कार्यकर्ता

मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन के बाद अमित शाह खानापारा स्थित वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित भारतीय जनता युवा मोर्चा के ‘युवा शक्ति समारोह’ को संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी की उम्मीद है। कार्यक्रम के जरिए युवाओं को राष्ट्र निर्माण और सामाजिक सेवा के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया जाएगा।

1 लाख युवाओं के शामिल होने की उम्मीद

असम बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया के अनुसार, इस युवा सम्मेलन में एक लाख से अधिक युवाओं के शामिल होने की संभावना है। पार्टी इसे विकसित और आत्मनिर्भर असम की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मान रही है। सम्मेलन को संबोधित करने के बाद अमित शाह असम से वापस प्रस्थान करेंगे।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!