कांग्रेस नेता वी डी सतीशन CM पद की कल लेंगे शपथ, समारोह की तैयारियां जोर-शोर से जारी

Edited By Updated: 17 May, 2026 12:00 PM

congress leader v d satheesan will be sworn in as chief minister tomorrow prep

केरल में कांग्रेस नेता वी डी सतीशन सोमवार को मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे जहां संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) करीब एक दशक बाद सत्ता में लौटा है। सतीशन के साथ-साथ 20 मंत्री भी सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित होने वाले समारोह में शपथ...

नेशनल डेस्क: केरल में कांग्रेस नेता वी डी सतीशन सोमवार को मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे जहां संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) करीब एक दशक बाद सत्ता में लौटा है। सतीशन के साथ-साथ 20 मंत्री भी सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित होने वाले समारोह में शपथ लेंगे। सतीशन के साथ-साथ 20 मंत्री भी सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित होने वाले समारोह में शपथ लेंगे। सेंट्रल स्टेडियम में तैयारियां जोर शोर से जारी हैं जहां शपथ ग्रहण समारोह के लिए एक विशाल मंच तैयार किया जा रहा है। 

स्टेडियम में शपथग्रहण के दौरान हजारों पार्टी कार्यकर्ता, राष्ट्रीय राजनीतिक हस्तियों एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों के लिए बैठने की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही इस दौरान बारिश से बचाव के इंतजाम भी किये जा रहे हैं। सोमवार सुबह होने वाले इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम से पहले समूचे तिरुवनंतपुरम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। बड़ी संख्या में अति विशिष्ट व्यक्तियों (वीआईपी) और यूडीएफ समर्थकों के तिरुवनंतपुरम आने के मद्देनजर विशेष यातायात व्यवस्था भी की गई है।

 कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ गठबंधन ने हाल में हुए विधानसभा चुनाव में निर्णायक जीत हासिल की थी और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चे (एलडीएफ) को सत्ता से बेदखल कर दिया था। पिछले पांच वर्षों से विपक्ष के नेता रहे सतीशन (61) को पार्टी के जनाधार को फिर से मजबूत करने का श्रेय दिया जा रहा है।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) द्वारा सतीशन को अगला मुख्यमंत्री घोषित किए जाने के बाद से उन्होंने गठबंधन सहयोगियों के साथ नए मंत्रिमंडल को अंतिम रूप देने के लिए कई बैठकें की हैं। समर्थकों का कहना है कि यह जनादेश परिवर्तन को लेकर लोगों की मजबूत आकांक्षा को दर्शाता है। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस शासित और पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा गया है।

 राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा और मल्लिकार्जुन खरगे सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के भी शपथग्रहण में उपस्थित रहने की उम्मीद है। सभी 140 विधायकों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसफ विजय कार्यक्रम में शामिल होंगे या नहीं। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि उन्हें पहले ही आमंत्रित किया जा चुका है और कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति की पुष्टि रविवार को होने की उम्मीद है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!