दिल्ली कार विस्फोट के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का गुजरात दौरा रद्द

Edited By Updated: 13 Nov, 2025 02:21 AM

amit shah s gujarat visit cancelled after delhi car blast

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बृहस्पतिवार का निर्धारित गुजरात दौरा रद्द कर दिया गया है। भाजपा पदाधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। हालांकि, दौरा रद्द किए जाने का कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि गृह मंत्री राष्ट्रीय...

अहमदाबादः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बृहस्पतिवार का निर्धारित गुजरात दौरा रद्द कर दिया गया है। भाजपा पदाधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। हालांकि, दौरा रद्द किए जाने का कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि गृह मंत्री राष्ट्रीय राजधानी में हुए कार विस्फोट के बाद की स्थिति से निपटने में व्यस्त हैं। 

शाह का 13 नवंबर को साबरमती रिवरफ्रंट इवेंट सेंटर में ‘‘अहमदाबाद फूड फेस्टिवल'' और ‘‘अहमदाबाद इंटरनेशनल बुक फेस्टिवल'' 2025 का उद्घाटन करने का कार्यक्रम था। 

भाजपा नेता एवं गांधीनगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रवक्ता बिमल जोशी ने बताया कि गृह मंत्री को मेहसाणा के बोरियावी स्थित दूधसागर डेरी में उद्घाटन कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए भी आमंत्रित किया गया था। जोशी ने कहा, ‘‘शाह का अहमदाबाद और मेहसाणा दौरा रद्द कर दिया गया है। 

संभावना है कि केंद्रीय मंत्री बोरियावी में होने वाले कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए शामिल हो सकते हैं।'' सोमवार शाम लाल किला के पास एक कार में हुए जबरदस्त विस्फोट में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। बाद में, शाह ने घटनास्थल का दौरा किया था। उन्होंने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में सुरक्षा स्थिति की दो बार समीक्षा की। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!