अब कांग्रेस और नैकां कार्यकर्ताओं ने कश्मीर में लगाए भारत विरोधी नारे

Edited By Updated: 11 Apr, 2017 11:11 PM

anti national slogan in kashmir by congress and nc activists

कश्मीर में भारत विरोधी नारेबाजी मुख्यधारा पार्टी के कार्यकर्ता भी शामिल हो गए हैं। इसमें अब नया नाम कांग्रेस और नैशनल कान्फ्रेंस का जुड़ा है।

श्रीनगर: कश्मीर में भारत विरोधी नारेबाजी मुख्यधारा पार्टी के कार्यकर्ता भी शामिल हो गए हैं। इसमें अब नया नाम कांग्रेस और नैशनल कान्फ्रेंस का जुड़ा है। अनंतनाग सीट के लिए होने वाले उपचुनाव के टल जाने के बाद दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने देशविरोधी नारे लगाए। दोनों ही पार्टियां गठजोड़ करके उपचुनाव लड़ रहे हैं। अनंतनाग सीट के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार ने कांग्रेस और नैकां के वरिष्ठ नेताओं के साथ डीसी को इस संदर्भ में ज्ञापन पत्र सौंपा। कार्यकताओं ने इस मौके पर नारेबाजी शुरू कर दी। हांलाकि इस बारे में अधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई।


शिष्टमंडल का आरोप है कि चुनाव टालना उचित नहीं है। ऐसा सिर्फ एक पार्टी के कारण हुआ है। नेताओं ने कहा कि वे उप चुनाव में अब तभी भाग लेंगे अगर चुनाव राज्यपाल शासन में होगा क्योंकि मौजूदा सरकार पर किसी को भरोसा नहीं है।

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!