‘सत्ता सट्टा खेलने से नहीं, सेवा से मिलती है’, अनुराग ठाकुर का राहुल गांधी पर तीखा हमला

Edited By Updated: 21 Nov, 2026 08:55 PM

anurag thakur s sharp attack on rahul gandhi

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने शनिवार को राहुल गांधी की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसद सत्ता के लिए एक ''खतरनाक सट्टा खेल'' रहे हैं, जिसमें उन्होंने देश की अस्मिता, विकास यात्रा और 140 करोड़ भारतीयों के भरोसे को दांव पर लगा दिया है।

नेशनल डेस्क : भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने शनिवार को राहुल गांधी की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसद सत्ता के लिए एक ''खतरनाक सट्टा खेल'' रहे हैं, जिसमें उन्होंने देश की अस्मिता, विकास यात्रा और 140 करोड़ भारतीयों के भरोसे को दांव पर लगा दिया है। ठाकुर ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष पर कटाक्ष करते हुए यहां संवाददाताओं से कहा, ''आज राहुल गांधी की हालत मेला घूमने गए उस बच्चे की तरह हो गई है जो मनपसंद खिलौना ना मिलने पर रो-रो कर आसमान सिर पर उठा लेता है और सबको बुरा-भला बोलने लगता है।''

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ''राहुल जी, मैं आपसे कहना चाहता हूं कि …सत्ता सट्टा से नहीं, सेवा से मिलती है और सेवा का अधिकार देश ने लोकतांत्रिक तरीके से मोदी जी को दे रखा है। वह तपस्या, संयम और त्याग के माध्यम से सत्ता में आए हैं और लोगों की सेवा कर रहे हैं।'' भाजपा सांसद की यह टिप्पणी, हाल में अमेरिका की अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर किये गए कटाक्ष और सरकार की नीतियों पर की गई टिप्पणियों की पृष्ठभूमि में आई है। राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी पर कटाक्ष करते हुए उन्हें 'कांप्रोमाइज्ड पीएम' कहा था।

ठाकुर ने कांग्रेस नेता की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी विदेश यात्रा के दौरान ''भारत के बारे में बुरा-भला कहा।'' भाजपा सांसद ने कहा, ''जब लोकतांत्रिक तरीके से गद्दी ना मिल रही हो तो सत्ता हथियाने के लिए राहुल गांधी सस्ता तरीका अपना रहे हैं।''

ठाकुर ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''राहुल गांधी आज सत्ता के लिए एक खतरनाक सट्टा खेल रहे हैं, जिसमें उन्होंने देश की अस्मिता, विकास यात्रा और 140 करोड़ भारतीयों के भरोसे को दांव पर लगा दिया है। उन्होंने कहा, ''राहुल गांधी ऐसी बातें क्यों कहते हैं जो भारत के विरोधियों, खासकर पाकिस्तान को सुनना अच्छा लगता है? पाकिस्तान में बैठे राहुल गांधी के दोस्त तो यह सुनकर खुश होते होंगे, लेकिन भारतीय नहीं।''

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!