क्या आपको भी बार-बार आ रहा है पेशाब? तो न करें इग्नोर, इन खतरनाक बीमारियों का हो सकता है संकेत

Edited By Updated: 30 Jul, 2026 09:03 AM

are you experiencing frequent urination dont ignore it

क्या आपको भी बार-बार टॉयलेट जाना पड़ता है? दिन में 6-8 बार पेशाब करना नॉर्मल है लेकिन अगर हर घंटे जाना पड़ रहा है तो इसे इग्नोर मत लीजिए। लोग अक्सर इसे ज्यादा पानी पी लिया कहकर टाल देते हैं लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि बार-बार पेशाब आना शरीर...

Urinary Tract Infection : क्या आपको भी बार-बार टॉयलेट जाना पड़ता है? दिन में 6-8 बार पेशाब करना नॉर्मल है लेकिन अगर हर घंटे जाना पड़ रहा है तो इसे इग्नोर मत लीजिए। लोग अक्सर इसे ज्यादा पानी पी लिया कहकर टाल देते हैं लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि बार-बार पेशाब आना शरीर में छिपी किसी बीमारी का लक्षण हो सकता है।

बार-बार पेशाब आने के मुख्य कारण:

1. UTI - यूरिनरी ट्रैक इन्फेक्शन

क्लीवलैंड क्लीनिक के अनुसार ये सबसे कॉमन वजह है। ब्लैडर में बैक्टीरिया जाने से इन्फेक्शन हो जाता है और बार-बार पेशाब की अर्ज लगती है।

2. डायबिटीज - शुगर की बीमारी

टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज में शरीर एक्स्ट्रा शुगर निकालने के लिए ज्यादा पेशाब बनाता है। इसलिए बार-बार टॉयलेट जाना पड़ता है।
 

PunjabKesari

3. ओवरएक्टिव ब्लैडर - OAB

मायो क्लीनिक के डॉक्टर बताते हैं कि इसमें ब्लैडर की मांसपेशियां बिना भरे ही सिकुड़ने लगती हैं। इससे अचानक पेशाब करने की तेज इच्छा होती है। 

4. प्रोस्टेट बढ़ना

40 साल से ऊपर पुरुषों में प्रोस्टेट ग्रंथि बढ़ने से भी ये समस्या होती है। पेशाब रोकना मुश्किल हो जाता है। 

5. नोक्टुरिया - रात में बार-बार पेशाब

अगर रात में नींद टूट-टूट कर पेशाब के लिए उठना पड़ रहा है तो इसे नोक्टुरिया कहते हैं। इससे नींद खराब होती है।

PunjabKesari

इन आदतों से भी बढ़ती है समस्या:

हेल्थलाइन के मुताबिक चाय-कॉफी और शराब ज्यादा पीने से ब्लैडर चिड़चिड़ा हो जाता है। इससे भी पेशाब बार-बार आता है। अगर पेशाब के साथ ये लक्षण दिखें तो तुरंत यूरोलॉजिस्ट से मिलें। 

पेशाब में जलन या दर्द 
बुखार आना 
पेशाब में खून आना 
पेट के निचले हिस्से में भारीपन

PunjabKesari

 अगर समय पर इलाज करवा लिया जाये तो बड़ी बीमारी से बचा जा सकता है। 

Disclaimer: यह जानकारी सामान्य जागरूकता के लिए है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या बदलाव से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!