केरल के वायनाड में लगभग 150 छात्र बीमार, 38 अस्पताल में भर्ती

Edited By Updated: 06 Jun, 2026 04:37 PM

around 150 students fall ill in kerala s wayanad 38 hospitalised

उत्तरी केरल के वायनाड जिले के कोइलाडी में एक सहायता प्राप्त उच्च प्राथमिक विद्यालय के लगभग 150 छात्रों को पिछले तीन दिनों से बुखार और उल्टी की शिकायत है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क: उत्तरी केरल के वायनाड जिले के कोइलाडी में एक सहायता प्राप्त उच्च प्राथमिक विद्यालय के लगभग 150 छात्रों को पिछले तीन दिनों से बुखार और उल्टी की शिकायत है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये बच्चे 'मार बेसेलियोस एडेड अपर प्राइमरी स्कूल' के छात्र हैं और उनमें से 38 असहज महसूस कर रहे थे, जिन्हें बाथेरी तालुका अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला चिकित्सा अधिकारी (डीएमओ) ने कहा कि फिलहाल चिंता करने की कोई बात नहीं है और एहतियात के तौर पर स्कूल में एक सप्ताह की छुट्टी घोषित कर दी गई है।

ये भी पढ़ें- CJP Protest : जंतर-मंतर पर Cockroach Janata Party के प्रदर्शन में पहुंचे सोनम वांगचुक

अधिकारी ने बताया कि बच्चों के इलाज के लिए बाथेरी तालुका अस्पताल में एक विशेष वार्ड बनाया गया है। जिला चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि छात्रों के अलावा स्कूल के एक शिक्षक ने भी असहज महसूस होने की शिकायत की है। अस्पताल का दौरा करने वाले पंचायत अधिकारियों ने बताया कि बच्चों की हालत संतोषजनक है। उन्होंने कहा कि कुछ बच्चों में एक जून से लक्षण दिखने शुरू हुए, लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि उन्हें दिक्कत किस वजह से हुई। चिकित्सकों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों के नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजे हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!