अफगानिस्तान में जन्मी अर्शी खान को अपने रिश्तेदारों की चिंता, बोली-तालिबान शासन में महिलाएं सुरक्षित नहीं

Edited By Updated: 18 Aug, 2021 12:50 PM

arshi khan born in afghanistan worries about her relatives

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद पूरी दुनिया में हलचल मची हुई है। भारत समेत दुनिया के तमाम देश अफगानिस्तान के मौजूदा हालात पर नजर बनाए हुए हैं। अफगानिस्तान पर तालिबान की हुकूमत का सबसे ज्यादा असर महिलाओं पर पड़ेगा।

नेशनल डेस्क: अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद पूरी दुनिया में हलचल मची हुई है। भारत समेत दुनिया के तमाम देश अफगानिस्तान के मौजूदा हालात पर नजर बनाए हुए हैं। अफगानिस्तान पर तालिबान की हुकूमत का सबसे ज्यादा असर महिलाओं पर पड़ेगा। 2001 में जब तालिबान से अफगानिस्तान मुक्त हुआ था तो वहां महिलाओं की स्थिति में काफी हद तक सुधार हुआ था लेकिन अब फिर वैसे हालात बन सकते हैं।

 

इसी बीच Bigg Boss 14 की कंटेस्टेंट रह चुकीं अर्शी खान का भी बयान आया है। अफगानिस्तान में जन्मीं अर्शी खान को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों की चिंता है। अर्शी ने एक इंटरव्यू में बताया कि उसका जन्म अफगानिस्तान में ही हुआ था लेकिन वह लोग भारत आकर बस गए। अर्शी ने कहा कि मुझे सबसे ज्यादा चिंता महिलाओं और बच्चियों के अधिकारों की है। अर्शी ने कहा कि तालिबान के शासन में महिलाओं की स्थिति सच में चिंताजनक है। अर्शी खान ने बताया की उसके कुछ रिश्तेदार और दोस्त वहां फंसे हुए हैं।

 

अर्शी खान ने कहा कि मैं एक अफगानी पठान हूं और तालिबान के आने के बाद अब वहां का माहौल कैसा होगा इशके बारे में सोच कर ही मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं, मैं डर जाती हूं। जबसे तालिबान काबुल में आया है मैं अच्छे खाना भी नहीं खा पा रही हूं, मैं काफी दुखी हूं। अर्शी ने लोगों से अपील की कि उसके परिवार वालों के लिए दुआं करें, ऊपरवाले उनकी मदद करें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!