मतदाताओं को लुभाने देश भर से जुट रहे हैं आप कार्यकर्ता

Edited By ,Updated: 25 Jan, 2015 10:51 PM

article

दिल्ली में विधानसभा चुनाव जीतने के लिए आप के प्रचार अभियान में देश भर से कार्यकर्ता आ रहे हैं और पार्टी ने इस...

नई दिल्ली: दिल्ली में विधानसभा चुनाव जीतने के लिए आप के प्रचार अभियान में देश भर से कार्यकर्ता आ रहे हैं और पार्टी ने इस अभियान को ‘आप बज’ नाम दिया है। 
 
राष्ट्रीय राजधानी में सात फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए अब कुछ ही दिन बाकी है। एेसे में देश भर से आए छात्र और युवा अंतिम कुछ दिनों में वोटरों का समर्थन पाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। पार्टी ने दावा किया कि देश भर से 4,000 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने इस अभियान के लिए दस्तखत किया है। कुछ महीने पहले इस अभियान को शुरू किया गया था लेकिन कार्यकर्ताओं का जमावड़ा अब जुटना शुरू हुआ है। आप बज नामक इस अभियान के तहत कार्यकर्ता भीड़ भरे बाजारों और मेट्रो स्टेशनों के आसपास टोपी, पर्चे और पोस्टर बांट रहे हैं। 
 
सरोजनी नगर में पार्टी के लिए प्रचार करने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर कमल किशोर पांडेय ने कहा, ‘‘हम इसे एक महीने से कर रहे हैं। पहले केवल सप्ताहांत में ही होता था लेकिन कुछ दिनों से जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, प्रचार अभियान भी तेज हो गया।’’ 
 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!