भारत ईमानदारी से चीन के साथ सभी मुद्दों का हल चाहता है: राजनाथ सिंह

Edited By ,Updated: 28 Jan, 2015 02:58 PM

article

भारत ने आज कहा कि उसकी चीन के साथ सीमा विवाद के सौहार्द्रपूर्ण हल की ईमानदार मंशा है और उसने उससे मतभेद दूर करने के लिए आगे आने का आह्वान किया।

कानपुर: भारत ने आज कहा कि उसकी चीन के साथ सीमा विवाद के सौहार्द्रपूर्ण हल की ईमानदार मंशा है और उसने उससे मतभेद दूर करने के लिए आगे आने का आह्वान किया। 

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने यहां सीमा प्रहरी बल आईटीबीपी के बटालिय कैंप का उद्घाटन करने के बाद कहा, ‘‘चीन भारत सीमा के सिलसिले में धारणा संबंधी मतभेद है। चीन कहता है कि यहां सीमा है। हम कहते हैं, नहीं, यहां सीमा है। हम सीमा समस्या का हल करने का प्रयास कर रहे हैं। चीन को आगे आना चाहिए।

भारत सभी विवादों का शांतिपूर्ण हल चाहता है। ’’ आईटीबीपी के कार्यक्रम के लिए दिल्ली से यहां आए सिंह ने कहा, ‘‘हम विस्तारवादी नहीं हैं। भारत का इतिहास बताता है कि हम कभी विस्तारवादी नहीं रहे। हमने किसी देश पर कभी हमला नहीं किया। हम शांति के पुजारी हैं। चीन को इसे समझना चाहिए। हम ईमानदारी के साथ सभी मुद्दों का हल करना चाहते हैं। ’’ 

उन्होंने कहा कि उनका मंत्रालय भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों के लिए पहले ही 35 नई सीमा चौकियों मंजूर कर चुका है। बाईस सीमा चौकियां शीघ्र ही चालू होने जा रही हैं और बाकी 13 पर काम चल रहा है। आईटीबीपी पर इस सीमा की सुरक्षा की जिम्मेदारी है।


 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!