उफ ये मौसम लगातार वर्षा...शहर बेबस!(देखें तस्वीरें)

Edited By ,Updated: 03 Mar, 2015 07:19 AM

article

नेता शहर को स्मार्ट सिटी बनाने का दावा कर रहे हैं, प्रशासनिक अधिकारी शहर को आधुनिक बनाने पर करोड़ों खर्च कर रहे हैं लेकिन...

सोनीपत(विकास): नेता शहर को स्मार्ट सिटी बनाने का दावा कर रहे हैं, प्रशासनिक अधिकारी शहर को आधुनिक बनाने पर करोड़ों खर्च कर रहे हैं लेकिन हकीकत में 24 घंटे से रुक-रुक कर हो रही बरसात ने ही शहर को बेबस कर दिया है। रविवार सुबह शुरू हुआ बरसात का सिलसिला सोमवार की सुबह तक जारी रहा और बरसात ने शहर की व्यवस्था और विभिन्न प्रोजैक्टों पर करोड़ों खर्च करने के बावजूद बरती गई लापरवाही को उजागर कर दिया। गौरतलब है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते रविवार सुबह से ही बरसात का सिलसिला शुरू हो गया था।

परन्तु असल दिक्कत लोगों को सोमवार सुबह को झेलनी पड़ी। रात भर हुई तेज बरसात ने पूरे शहर को तालाब बना दिया। सड़कों से लेकर गलियों तक लोगों को जलभराव का सामना करना पड़ा। आलम यह था कि महज 24 घंटे की बरसात ने ही पूरे शहर को ठप्प कर दिया और लोगों को खासकर वाहन चालकों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!