पहले बनाए अवैध संबंध फिर बनाया अश्लील एमएमएस

Edited By ,Updated: 05 Mar, 2015 07:35 AM

article

नहरपार इलाके की भारत कालोनी में रहने वाली एक तलाकशुदा महिला को उसके एक परिचित ने अपने झांसे में ले लिया।

फरीदाबाद(सूरजमल): नहरपार इलाके की भारत कालोनी में रहने वाली एक तलाकशुदा महिला को उसके एक परिचित ने अपने झांसे में ले लिया। आरोपी ने उसका घर बसाने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए। एक दिन आरोपी महिला को होटल के एक कमरे में ले गया। जहां आरोपी बलात्कार करने के लिए उसका अश्लील एमएमएस तैयार कर लिया। इसके बाद आरोपी महिला को ब्लैकमेल कर देह व्यापार करने का दवाब बनाने लगा। अन्य लोगों से शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर आरोपी अश्लील एमएमएस उसके बच्चों और अन्य लोगों को दिखाने की धमकी दे रहा था।

तंग आकर महिला ने पुलिस से शिकायत कर दी। थाना भूपानी पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ बलात्कार और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक भारत कालोनी में रहने वाली एक 41 वर्षीया दयावती (बदला हुआ नाम) ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह यहां उसका विवाह इसी इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ हुआ था। शादी के बाद उसने दो बच्चों को भी जन्म दिया।
उसके ससुराल में उत्तरांचल निवासी जमन सिंह का काफी आना जाना था।

कुछ साल पहले उसका अपने पति के साथ मनमुटाव हो गया था। जिसके बाद वह अपने बच्चों को साथ लेकर पति से अलग रहने लगी। कुछ समय पहले उसकी मुलाकात एक दिन जमन सिंह के साथ हो गई। शुरू में वह उसकी मदद करने लगा। कुछ दिनों बाद वह उसका घर बसाने और उसके बच्चों की शादी करने का आश्वासन देने लगा। दिखावे के लिए आरोपी ने उसके बैंक खाते में कुछ रूपए भी जमा करवा दिए। इसके बाद आरोपी आए दिन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!