मैंने नहीं कहा राम मंदिर के लिए चाहिए 370 सीटें: अमित शाह

Edited By Updated: 27 May, 2015 02:20 PM

article

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज इस बात से साफ तौर पर इनकार किया कि उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भाजपा को लोकसभा में 370 सीटों की जरूरत होने की बात कही थी।

 अहमदाबाद: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज इस बात से साफ तौर पर इनकार किया कि उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भाजपा को लोकसभा में 370 सीटों की जरूरत होने की बात कही थी। शाह ने कहा कि कल नई दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने राम मंदिर के बारे में कोई चर्चा ही नहीं की थी। इस मामले में उन्हें गलत तरीके से उद्धृत किया गया है। उनका पूरा संवाददाता सम्मेलन यू टयूब पर उपलब्ध है और कोई भी इसे देख सकता है।  

शााह ने अपने गृहराज्य गुजरात के दक्षिणी शहर सूरत में आज एक संवाददाता समेलन में कहा कि भाजपा राम मंदिर के मुद्दे से जरा भी पीछे नहीं हटी है। यह मामला उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन है और उसका जो भी निर्णय आयेगा पार्टी उसे मानेगी। इस मामले का हल संवाद से भी निकल सकता है।  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!