Edited By Rohini Oberoi,Updated: 16 Jul, 2026 10:41 AM

अगर आप आज अपनी कार या बाइक लेकर घर से बाहर निकलने और फ्यूल टैंक फुल कराने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है। सरकारी तेल विपणन कंपनियों (IOCL, BPCL, HPCL) ने आज 16 जुलाई 2026 के लिए पेट्रोल और डीजल की नई दरें जारी कर दी हैं। देश के...
Petrol Diesel Price Today : अगर आप आज अपनी कार या बाइक लेकर घर से बाहर निकलने और फ्यूल टैंक फुल कराने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है। सरकारी तेल विपणन कंपनियों (IOCL, BPCL, HPCL) ने आज 16 जुलाई 2026 के लिए पेट्रोल और डीजल की नई दरें जारी कर दी हैं। देश के अलग-अलग राज्यों और प्रमुख शहरों में टैक्स (VAT) दरों के कारण कीमतों में काफी अंतर देखने को मिल रहा है।
देश के प्रमुख चार महानगरों और उनके नजदीकी इलाकों में आज तेल की कीमतें इस प्रकार हैं। देश की राजधानी दिल्ली में आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। वहीं दिल्ली से सटे नोएडा में पेट्रोल 101.96 रुपये और डीजल 95.44 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
बात करें अगर मायानगरी मुंबई की तो यहां तेल की कीमतें हमेशा की तरह ऊंची हैं। यहां पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर है। वहीं कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 113.48 रुपये और डीजल के लिए 99.82 रुपये चुकाने होंगे।ान्त में बात करते हैं चेन्नई की तो यहां आज पेट्रोल 107.78 रुपये और डीजल 99.56 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर बना हुआ है।

बड़े शहरों की रेट लिस्ट (एक नज़र में)
शहर (City), पेट्रोल का भाव (₹/लीटर), डीजल का भाव (₹/लीटर)
बेंगलुरु, ₹111.37, ₹99.26
पटना, ₹114.36, ₹100.31
जयपुर, ₹113.32, ₹98.34
भुवनेश्वर, ₹108.97, ₹100.68
लखनऊ, ₹102.63, ₹96.07
गुड़गांव (गुरुग्राम), ₹102.97, ₹95.64
यह भी पढ़ें: Delhi Red Fort closed: दिल्ली घूमने वालों के लिए जरूरी खबर, 15 अगस्त तक बंद रहेगा ऐतिहासिक लाल किला, जानें क्यों?
जानें कहां मिल रहा है सबसे महंगा और सबसे सस्ता ईंधन
आज की देशव्यापी लिस्ट में कुछ शहरों में तेल के दाम आसमान छू रहे हैं तो कहीं जनता को बड़ी राहत मिली है:

सबसे महंगा तेल (हैदराबाद और तिरुवनंतपुरम): दक्षिण भारत के इन दो शहरों में ईंधन सबसे महंगा बिक रहा है। हैदराबाद में पेट्रोल 115.69 रुपये और डीजल 103.82 रुपये है जबकि तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 115.49 रुपये और डीजल 104.40 रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर है।
सबसे सस्ता डीजल (चंडीगढ़): आज की इस पूरी सूची में चंडीगढ़ के निवासियों को सबसे बड़ी राहत मिली है। चंडीगढ़ में पेट्रोल का भाव जहां 101.51 रुपये है वहीं डीजल का रेट सबसे कम यानी मात्र 89.47 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया है।