6 साल से नौकरी कर रहा था मुर्दा, अब उठा मौत से पर्दा!

Edited By ,Updated: 25 Sep, 2015 05:38 PM

article

मध्य प्रदेश की इंदौर पुलिस ने 6 साल से पुलिस रिकॉर्ड में मृत घोषित किए गए अपहरण के आरोपी को जिंदा गिरफ्तार किया है।

इंदौर: मध्य प्रदेश की इंदौर पुलिस ने 6 साल से पुलिस रिकॉर्ड में मृत घोषित किए गए अपहरण के आरोपी को जिंदा गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, क्राइम ब्रांच के एएसपी विनय प्रकाश पॉल ने बताया कि पैरोल से फरार अपहरण के आरोपी दशरथसिंह पिता अजबसिंह, जिला शाजापुर को दमन से गिरफ्तार किया गया है। उसे वर्ष 2002 में एक फैक्ट्री संचालक के पुत्र के अपहरण के आरोप में वर्ष 2004 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।

लेकिन इंदौर की सेंट्रल जेल में 4 साल रहने के बाद दशरथ सिंह दिसंबर 2008 में पहली बार पैरोल पर जेल से बाहर निकला, परंतु निर्धारित अवधि में वापिस जेल नहीं लौटा। कुछ दिनों बाद उसके परिजनों ने जेल और अदालत को उसकी मौत होने की जानकारी दी और मृत्यु प्रमाण पत्र भी पेश किया। 

पुलिस के मुताबिक, यह आरोपी पहचान छुपाकर दमन-दीव में नौकरी कर रहा था। हाल ही में खुलासा हुआ था कि दशरथ सिंह का मृत्यु प्रमाण पत्र फर्जी है और उसकी मौत नहीं हुई है। जेल जाने से बचने के लिए उसने यह साजिश रची थी। दशरथ सिंह की जेल में एक अन्य आरोपी कमल सिंह से दोस्ती हो गई थी। दशरथ केने पुलिस को बताया, कमल ने जेल से बाहर जाने पर उसकी जमानत का इंतजाम करने के लिए कहा था, जिसके बदले में उसने उसे मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर दिया था।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!