अरुण जेटली और सुषमा स्वराज को मरोणपरांत मिला पद्म विभूषण...पीवी सिंधू को पद्म भूषण

Edited By Seema Sharma,Updated: 08 Nov, 2021 02:26 PM

arun jaitley and sushma swaraj get padma vibhushan posthumously

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली और सुषमा स्वराज को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को विभिन्न राज्यों के पद्म पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया।

नेशनल डेस्क: पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली और सुषमा स्वराज को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को विभिन्न राज्यों के पद्म पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया।

 

राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक दरबार हाल में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाले 141 लोगों को साल 2020 के लिए आज और मंगलवार को 2021 के लिए 119 लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित करेंगे।

 

अरुण जेटली और सुषमा स्वराज को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। अरुण जेटली की पत्नी संगीता जेटली और सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से यह सम्मान ग्रहण किया।

 

वहीं बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!