महिला आयोग ने कहा—दिल्ली सहित देश के अन्य जगहों पर 'सेक्स जेल' होने की संभावना

Edited By Updated: 22 Dec, 2017 05:32 PM

arvind kejriwal delhi police commissioner swati maliwal

देश की राजधानी दिल्ली के रोहिणी में आध्यात्मिक विश्वविद्यालय के नाम से चल रहे बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के आश्रम की जांच के दौरान हर रोज नई बातें सामने आ रही हैं। जांच में एक और हैरत करने वाला खुलासा हुआ है। नई जानकारी यह है कि दीक्षित की काली...

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के रोहिणी में आध्यात्मिक विश्वविद्यालय के नाम से चल रहे बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के आश्रम की जांच के दौरान हर रोज नई बातें सामने आ रही हैं। जांच में एक और हैरत करने वाला खुलासा हुआ है। नई जानकारी यह है कि दीक्षित की काली करतूतों का अड्डा सिर्फ रोहिणी के विजय विहार में ही नहीं, बल्कि दिल्ली के पालम इलाके में भी चल रहा है। यह आशंका है कि पालम में भी आश्रम के नाम पर बड़ा खेल हो रहा है। हैरत करने वाली एक और बात यह है कि रोहणी के आश्रम से जिन 40 लड़कियों का गुरुवार को रेस्क्यू किय गया था, उनपर सम्मोहन किया गया है।

कोर्ट ने मांगी 8 आश्रमों की जानकारी
शुक्रवार को मामले की सुनवाई करते समय दिल्ली हाई कोर्ट के जज भी आश्रम में चल रही गतिविधियों से दंग नजर आए। उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा, 'हम किस युग में जी रहे हैं।' कोर्ट ने 8 आश्रमों की जानकारी जल्द से जल्द मांगी और दीक्षित को कोर्ट में पेश करने का आदेश भी दिया। दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि अगर आश्रम के बारे में जानकारी नहीं दी जाएगी, तो दीक्षित के खिलाफ वॉरंट जारी किया जाएगा। कोर्ट ने चेतावनी देते हुए कहा कि आश्रम में जांच टीम को रोका गया, तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले में अब अगली सुनवाई चार जनवरी को होगी।

अन्य राज्यों में आश्रम होने की संभावना
पालम में एक और 'सेक्स जेल' के खुलासे के साथ ही दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मांग कि आध्यात्मिक विश्वविद्यालय के जितने भी आश्रम दिल्ली में चल रहे हैं, उन सभी का न केवल पता लगाया जाए, बल्कि उनके खिलाफ होने वाली कार्रवाई में दिल्ली महिला आयोग की टीम को भी शामिल किया जाए। स्वाति ने यह बात दिल्ली हाई कोर्ट के सामने भी रखी और कोर्ट ने वीरेंद्र देव दीक्षित के सभी आश्रमों की चेकिंग के निर्देश जारी कर दिए हैं। ऐसा मालूम चला है कि बाबा के 8 और आश्रम चल रहे हैं। मालीवाल ने यह भी आशंका व्यक्त की है कि यह भी संभव है कि आध्या​त्मिक विश्वविद्यालय के आश्रम देश के दूसरे हिस्सों में चल रहे हो और वहां भी लड़कियों व महिलाओं को पीड़ित किया जा रहा हो।

यह कैसा सम्मोहन है! 
स्वाति का कहना है कि विजय विहार में जब उनकी टीम और दिल्ली पुलिस की टीम पहुंची तो वहां का हाल देखकर सभी बेहद सहम गए। वहां लड़कियों को बेहद बुरे हाल में रखा गया था। सबसे ज्यादा चिंता करने वाली बात यह है कि सभी लड़कियां किसी के प्रभाव में हैं। अगर सरल भाषा में बोलें तो शायद वशीकरण के अधीन हैं या उनका इस तरह से ब्रेन वॉश किया गया है कि वे अभी तक यह नहीं बता पा रही हैं कि उनके मां-बाप कहां रहते हैं। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!