Birth Tourism: किस देश की महिलाएं सबसे ज्यादा पैदा करती हैं बच्चे, जानें भारत किस नंबर पर है?

Edited By Updated: 13 Dec, 2025 03:16 PM

which country s women give birth to the most children

यूनाइटेड स्टेट्स में बर्थ टूरिज्म और बच्चों के जन्म पर कड़ी निगरानी बढ़ गई है। इस दौरान यह सवाल उठता है कि अमेरिका में सबसे ज्यादा बच्चे किस देश की महिलाओं ने जन्म दिए हैं और भारत की क्या स्थिति है। अमेरिका में सबसे ज्यादा बच्चों को मैक्सिकन महिलाएं...

नेशनल डेस्क: यूनाइटेड स्टेट्स में बर्थ टूरिज्म और बच्चों के जन्म पर कड़ी निगरानी बढ़ गई है। इस दौरान यह सवाल उठता है कि अमेरिका में सबसे ज्यादा बच्चे किस देश की महिलाओं ने जन्म दिए हैं और भारत की क्या स्थिति है। अमेरिका में सबसे ज्यादा बच्चों को मैक्सिकन महिलाएं जन्म देती हैं। कुल जन्मों का लगभग 32% हिस्सा मैक्सिकन महिलाओं के बच्चों का है।

इसके पीछे उनका लंबा माइग्रेशन इतिहास, भौगोलिक नजदीकी और बड़ी आबादी का योगदान है। 2024 के आंकड़ों के अनुसार, लगभग 2,87,052 बच्चों का जन्म मैक्सिकन महिलाओं ने अमेरिका में किया। दूसरे नंबर पर चीनी महिलाएं हैं। इनमें स्टूडेंट, स्किल्ड वर्कर इमीग्रेंट्स और मजबूत एशियाई कम्युनिटी वाले अमेरिकी शहरों में बसने वाले परिवार शामिल हैं। अमेरिका में लगभग 44,829 बच्चों का जन्म चीनी महिलाओं ने दिया।

भारतीय महिलाएं इस मामले में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने अमेरिका में जन्मे बच्चों का लगभग 5% हिस्सा दिया है। यह बढ़ती संख्या भारतीय प्रोफेशनल्स, H-1B वर्कर्स और स्टूडेंट्स के परिवारों के अमेरिका में बसने से मेल खाती है। लगभग 43,364 बच्चों का जन्म भारतीय महिलाओं ने अमेरिका में किया।

यूनाइटेड स्टेट्स एम्बेसी अब बच्चों के जन्म के इरादे वाले एप्लीकेशन पर सख्ती कर रही है, जिससे भविष्य में यह आंकड़ा बदल सकता है। ध्यान देने वाली बात है कि ज्यादातर भारतीय और चीनी बच्चे पहले से अमेरिका में रह रही महिलाओं द्वारा पैदा किए जा रहे हैं, बर्थ टूरिज्म के माध्यम से नहीं। 2024 की शुरुआती डेटा में अमेरिका में जन्म दर में मामूली 1% की बढ़ोतरी देखी गई, जिसमें हिस्पैनिक और एशियाई आबादी की बड़ी भूमिका रही। यह डाटा 2016 की रिपोर्ट पर आधारित है, क्योंकि इस तरह के आंकड़े लंबे समय बाद जारी किए जाते हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!