अटल बिहारी वाजपेयी से न करें मोदी की तुलना : चंद्रबाबू नायडू

Edited By ,Updated: 10 Jan, 2017 03:21 PM

atal bihari vajpayee not compared modi  naidu

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि नोटबंदी देश के लिए बहुत फायदेमंद है।

चेन्नई : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि नोटबंदी देश के लिए बहुत फायदेमंद है। चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि मैं देश को कैशलेस बनाने का 100 फीसदी समर्थक हूं। उन्होंने कहा कि एक साफ-सुथरा भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने की जिम्मेदारी सिर्फ राजनीतिज्ञों की ही नहीं है, मीडिया, कारोबार जगत, सभी वर्गों को इसके लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज दुनिया भर में लोग भारत की बात कर रहे हैं। यह सब पिछले 50-60 साल की उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश आंध्र प्रदेश में कैश को लेकर कोई मारामारी नहीं हुई और लोगों ने इस अभियान में सहयोग किया। केवल 5 से 10 फीसदी लोग ही इसका विरोध कर रहे हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि 2030 तक हमारा देश दुनिया में नंबर 2 या नंबर 3 स्थान पर पहुंच जाएगा।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की तुलना अटल बिहारी वाजपेयी से नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश को स्पेशल पैकेज दिलाने के लिए वेंकैया नायडू और अरुण जेटली ने काफी प्रयास किया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!