Edited By Anu Malhotra,Updated: 20 Aug, 2026 11:54 AM

इतिहास में 20 अगस्त का दिन एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। दरअसल 1995 में इसी दिन पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और कालिंदी एक्सप्रेस के बीच उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में आमने-सामने की भीषण टक्कर में 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। देश-दुनिया के इतिहास में...
नई दिल्ली: इतिहास में 20 अगस्त का दिन एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। दरअसल 1995 में इसी दिन पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और कालिंदी एक्सप्रेस के बीच उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में आमने-सामने की भीषण टक्कर में 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। देश-दुनिया के इतिहास में 20 अगस्त की तारीख पर दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
1828 : राजा राम मोहन राय द्वारा स्थापित ब्रह्म समाज का पहला अधिवेशन कलकत्ता (अब कोलकाता) में आयोजित किया गया।
1913 : फ्रांस के एडोल्फ पेगोड पैराशूट के जरिए विमान से उतरने वाले पहले पायलट बने।
1921 : केरल के मालाबार में मोपला विद्रोह की शुरुआत। 1944 : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म।
1955 : मोरक्को और अल्जीरिया में फ्रांस-विरोधी दंगों में सैकड़ों लोग मारे गए।
1979 : तत्कालीन प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के 23 दिन बाद इस्तीफा दिया।
1988 : भारत और नेपाल में 6.5 की तीव्रता वाले भूकंप से करीब एक हजार लोगों की मौत हुई।
1995 : पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और कालिंदी एक्सप्रेस के बीच आमने-सामने की टक्कर में 250 से ज्यादा लोगों की मौत।
1991 : उत्तरी यूरोपीय देश एस्टोनिया ने तत्कालीन सोवियत संघ से अलग होने की घोषणा की।
2003 : इराक के बगदाद में स्थित कैनाल होटल पर हुए भीषण कार बम हमले में संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष दूत सर्जियो विएरा डी मेलो समेत 22 लोग मारे गए और 150 से अधिक घायल हो गए।
2008 : स्पेन के मैड्रिड-बड़ाहास हवाई अड्डे पर स्पैनएयर की उड़ान जेके5027 दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे इसमें सवार 154 लोगों की मौत हो गई और 18 लोग बच गए थे। 2009 : इराक के बगदाद में घातक बम धमाकों में 100 से अधिक लोगों की जान गई।
2016 : तुर्किए के गाजियांटेप शहर में एक विवाह समारोह के दौरान हुए भीषण आत्मघाती हमले में लगभग 57 लोग मारे गए और 66 से अधिक घायल हुए थे। 2022 : सोमालिया की राजधानी में होटल पर आतंकी हमला, 20 की मौत। इसी दिन उत्तरी सीरिया के बाजार में रॉकेट हमले में 15 लोगों की मौत।
2023 : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बस में आग लगने से महिलाओं और बच्चों सहित 18 यात्रियों की मौत। इसी दिन माली के एक गांव में बंदूकधारियों ने हमला कर 23 लोगों की हत्या की।
2025 : उत्तर-पश्चिमी अफगानिस्तान में ईरान से लौट रहे 79 अफगान नागरिकों की बस दुर्घटना में मौत।