सहेली को बहलाकर बुलाया होटल, बहाने से पिलाई नशीली ड्रिंक, फिर सगे भाई के साथ मिलकर...

Edited By Updated: 17 Feb, 2026 12:14 PM

bareilly student taken to hotel drugged and given drink raped by brother

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने दोस्ती के पवित्र रिश्ते पर कालिख पोत दी है। नवाबगंज थाना क्षेत्र में कक्षा 10 की एक छात्रा के साथ उसकी ही दो सहेलियों ने ऐसी खौफनाक साजिश रची कि पूरा इलाका सन्न है। सगे भाई के साथ मिलकर दो...

Bareilly School Girl Rape : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने दोस्ती के पवित्र रिश्ते पर कालिख पोत दी है। नवाबगंज थाना क्षेत्र में कक्षा 10 की एक छात्रा के साथ उसकी ही दो सहेलियों ने ऐसी खौफनाक साजिश रची कि पूरा इलाका सन्न है। सगे भाई के साथ मिलकर दो बहनों ने अपनी ही दोस्त की जिंदगी बर्बाद कर दी।

साजिश: नाश्ता, कोल्ड ड्रिंक और फिर दरिंदगी

पुलिस के अनुसार पीड़िता अपनी क्लास में पढ़ने वाली दो बहनों आलिया और हिना को अपनी सबसे अच्छी दोस्त मानती थी। दो दिन पहले इन दोनों बहनों ने छात्रा को बहला-फुसलाकर साथ चलने के लिए राजी किया। वे उसे धोखे से एक होटल ले गईं जहां उनका बड़ा भाई अनस पहले से मौजूद था। वहाँ सबने साथ बैठकर नाश्ता और खाना खाया। आरोप है कि आलिया और हिना ने छात्रा की कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया। जैसे ही छात्रा बेहोश हुई, दोनों बहनें उसे अपने भाई के रहमो-करम पर छोड़कर होटल से निकल गईं। इसके बाद अनस ने बेहोश छात्रा के साथ हैवानियत की और वारदात का वीडियो भी बनाया।

यह भी पढ़ें: Solar Eclipse 2026: आसमान में दिखेगा अनोखा नज़ारा, आज लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें क्या भारत में पड़ेगा असर?

खून से लथपथ मिली छात्रा, हालत नाजुक

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अनस पीड़िता को मरणासन्न हालत में कमरे में छोड़कर फरार हो गया। होटल कर्मचारियों को जब कमरे में हलचल महसूस नहीं हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर छात्रा को खून से लथपथ और बेहोश पाया। उसे तुरंत जिला अस्पताल भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत अब भी बेहद नाजुक बनी हुई है।

पुलिस की कार्रवाई: मुख्य आरोपी गिरफ्तार

छात्रा के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अनस, आलिया और हिना के खिलाफ POCSO एक्ट, अपहरण, दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिर की मदद से मुख्य आरोपी अनस को गिरफ्तार कर लिया है। साजिश में शामिल दोनों बहनें, आलिया और हिना, फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस की कई टीमें उनकी तलाश में छापेमारी कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: संभल जाएं Drivers! ये जरूरी काम नहीं किया तो लाइसेंस हो जाएगा कैंसल, सड़क पर गाड़ी भी हो सकती है जब्त, छोटी सी गलती...

इलाके में आक्रोश और दुख

इस घटना ने स्थानीय लोगों को आक्रोशित कर दिया है। पीड़ित परिवार सदमे में है और दोषियों के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहा है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या होटल प्रबंधन की ओर से कोई लापरवाही हुई या उन्होंने बिना सही पहचान के कमरा कैसे आवंटित किया।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!