संभल जाएं Drivers! ये जरूरी काम नहीं किया तो लाइसेंस हो जाएगा कैंसल, सड़क पर गाड़ी भी हो सकती है जब्त, छोटी सी गलती...

Edited By Updated: 17 Feb, 2026 11:19 AM

drivers beware one mistake can be costly dl revoked vehicle seized

अगर आप बार-बार ट्रैफिक नियमों को तोड़ते हैं और चालान भरने में लापरवाही बरतते हैं तो अब संभल जाइए। जबलपुर जिला प्रशासन ने शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने और हादसों को रोकने के लिए बेहद सख्त रुख अपना लिया है। नए नियमों के मुताबिक जिन वाहन चालकों के 5...

Driving License Cancellation Rules : अगर आप बार-बार ट्रैफिक नियमों को तोड़ते हैं और चालान भरने में लापरवाही बरतते हैं तो अब संभल जाइए। जबलपुर जिला प्रशासन ने शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने और हादसों को रोकने के लिए बेहद सख्त रुख अपना लिया है। नए नियमों के मुताबिक जिन वाहन चालकों के 5 से अधिक ई-चालान पेंडिंग हैं उनके ड्राइविंग लाइसेंस (DL) रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

चालान नहीं भरा तो रुकेगा इंश्योरेंस और रजिस्ट्रेशन

कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में यह बड़ा फैसला लिया गया है कि अब वाहनों का बीमा (Insurance) और पंजीयन (Registration) का नवीनीकरण तभी होगा जब आपके सभी लंबित चालान जमा होंगे। प्रशासन ऐसी एक सूची तैयार कर रहा है जिन्होंने बार-बार नियम तोड़े हैं। ई-चालान की वसूली को अनिवार्य बनाने के लिए परिवहन विभाग को विशेष प्रस्ताव भेजा गया है।

नो-पार्किंग जोन में अब सिर्फ जुर्माना नहीं, गाड़ी होगी जब्त

शहर में अवैध पार्किंग की समस्या से निपटने के लिए अब सिर्फ चालान नहीं काटा जाएगा। यदि आपकी गाड़ी 'नो-पार्किंग' जोन में खड़ी पाई गई तो पुलिस उसे तुरंत जब्त कर लेगी। भंवरताल, सिविक सेंटर और मानस भवन स्थित मल्टीलेवल पार्किंग के 300 मीटर के दायरे को नो-पार्किंग जोन घोषित किया गया है। प्रशासन का जोर है कि लोग सड़कों के बजाय मल्टीलेवल पार्किंग का उपयोग करें।

यह भी पढ़ें: बदल गया भारत का 'रोमांस'! Valentine's Day पर फूलों से ज्यादा बिके Condom और वेलनेस किट्स, टूटे पुराने रिकॉर्ड

हेलमेट अनिवार्य और मुख्य मार्गों पर नजर

शहर के प्रवेश और निकासी (Entry and Exit) मार्गों पर पैनी नजर रखी जा रही है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने सभी संबंधित विभागों को 10 दिन के भीतर व्यवस्थाओं की विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें: Life in 2050 Prediction: कैसी होगी साल 2050 की दुनिया? AI बदल देगा लाइफस्टाइल, रोबोट, स्मार्ट शहर और नई नौकरियों तक सभी...

यात्री और वाहन चालकों के लिए मुख्य हिदायतें:

  1. अपने वाहन पर बकाया ई-चालान तुरंत ऑनलाइन चेक करें और भुगतान करें।

  2. सड़कों पर वाहन खड़ा करने के बजाय अधिकृत पार्किंग का ही इस्तेमाल करें।

  3. बिना हेलमेट शहर की सीमाओं में प्रवेश न करें, वरना भारी जुर्माना देना पड़ सकता है।

  4. लाइसेंस रद्द होने की स्थिति में आप भविष्य में वाहन नहीं चला पाएंगे।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!