Edited By Radhika,Updated: 16 Apr, 2026 02:35 PM

आज के समय में लोगों में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने का क्रेज काफी तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में अगर आप भी EV खरीदने वाले हैं तो पहले से ही चार्जिंग प्वाइंट की व्यव्स्था कर लें। हाल ही में गुरुग्राम में हाईराइज सोसायटियों की फायर NOC ईवी मालिकों के कारण अटक...
ऑटो डेस्क : आज के समय में लोगों में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने का क्रेज काफी तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में अगर आप भी EV खरीदने वाले हैं तो पहले से ही चार्जिंग प्वाइंट की व्यव्स्था कर लें। हाल ही में गुरुग्राम में हाईराइज सोसायटियों की फायर NOC ईवी मालिकों के कारण अटक गई। क्योंकि उन्होंने उन्होंने बेसमेंट में पिलरों पर ईवी चार्जिंग प्वाइँट इंस्टाल किए थे। अग्निशमन विभाग द्वारा ऐसी सोसाइटियों को NOC देने से इनकार कर दिया है, क्योंकि ऐसी जगह असुरक्षित हो सकती है।
दमकल विभाग के अनुसार
जानकारी के अनुसार गुरुग्रा में तकरीबन हर बड़ी सोसाइयटी में 10 से 20 ईवी कारें हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि आने वाले समय में इनके संख्या बढ़ेगी। दमकल विभाग के अनुसार, बेसमेंट में अगर चार्जिंग प्वाइंट लगाया जाता है तो इससे शार्ट सर्किट की घटना बढ़ सकती है। बेसमेंट बंद होने के कारण आग फैलने का खतरा बढ जाता है ऐसे में विभाग ने इस पर आपत्ति जताते हुए NOC देने के इनकार कर दिया है और चार्जिंग प्वाइंट हटाने के आदेश भी दिए हैं।

ईवी की सेल होगी प्रभावित
दमकल विभाग के इस बड़े फैसले से वे लोग काफी प्रभावित होंगे, जो नई ईवी खरीदने की सोच रहे हैं। इसी संबंध में विशेषज्ञों का मानना है कि अगर जल्द ही ईवी चार्जर के लिए न प्रबंध हुआ तो इससे ईवी की सेल प्रभावित होगी।
RWA और निवासियों की प्रतिक्रिया
फायर एनओसी रुकने के बाद सोसायटियों में खलबली मच गई है। सेक्टर 86 की माइक्रोटेक ग्रीनबर्ग और एनटीएच 91 जैसी सोसायटियों के आरडब्ल्यूए ने सख्त कदम उठाते हुए बेसमेंट से चार्जिंग पॉइंट हटवा दिए हैं। अब वैकल्पिक तौर पर ग्राउंड फ्लोर की ओपन पार्किंग या कॉमन एरिया में चार्जिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं।
इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती संख्या और चुनौतियां
गुरुग्राम की बड़ी सोसायटियों में अब औसतन 10 से 20 ईवी कारें हैं। बेसमेंट में चार्जिंग की सुविधा बंद होने से मालिकों को बाहर जाकर गाड़ियाँ चार्ज करानी पड़ रही हैं, जिससे उनका समय और पैसा दोनों खर्च हो रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर जल्द ही सोसायटियों के लिए मानक चार्जिंग पॉलिसी (Standardized Policy) नहीं आई, तो ईवी की लोकप्रियता घट सकती है।