तेल सकंट और ईंधन की कीमतों की वृद्धि के बीच दुनियाभर में बढ़ी इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड

Edited By Updated: 27 May, 2026 03:08 PM

demand for electric cars increases worldwide amid oil crisis

दुनियाभर में बढ़ रहे तेल संकट और ईंधन के दामों में बढ़ोतरी के बीच ईवी की डिमांड बढ़ गई है। अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी द्वारा सामने आई रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल दुनिया में कुल 2.3 करोड़ इलेक्ट्रिक गाड़ियां बिकने का अनुमान है।

ऑटो डेस्क: दुनियाभर में बढ़ रहे तेल संकट और ईंधन के दामों में बढ़ोतरी के बीच ईवी की डिमांड बढ़ गई है। अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी द्वारा सामने आई रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल दुनिया में कुल 2.3 करोड़ इलेक्ट्रिक गाड़ियां बिकने का अनुमान है। दुनियाभर में सेल होने वाली कुल कारों में 28% लगभग इलेक्ट्रिक कारें होंगी। इससे पहले साल 2025 में दुनियाभर में कुल 18 लाख नए चार्जिंग पॉइंट जोड़े गए हैं। इससे अब कुल चार्जिग प्वाइंट्स की संख्या 70 लाख हो गई है। इसी साल दुनिया में कुल 2 करोड़ कारें बिकीं, जो बीते साल की तुलना में 20% ज्यादा हैं। इसका सीधा मतलब है कि दुनिया में 2025 में बिकने वाली 4 कारों में से 1 कार इलेक्ट्रिक थी। 

भारत में कुल इतनी हुई सेल

अगर भारत की बात करें तो साल 2025 में देश में ईवी कारों की सेल 75% से बढ़कर करीब 1.65 लाख यूनिट तक पहुंच है। ऐसा भी कहा जा सकता है कि देश में ईवी अपनाने की लोगों की रफ्तार अभी सीमित है।

यूरोप में तेजी से बढ़ा कारोबार

वहीं यूरोपिन बाजार की बात करें तो 2025 में यहां पर ईवी कारों की सेल 30% बढ़कर  42 लाख यूनिट तक पहुंच गई। जो कुल नई कार बिक्री का 28% है। 2026 में यूरोप में बिकने वाली हर 3 कारों में से 1 इलेक्ट्रिक होगी। 
 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!