Edited By Anu Malhotra,Updated: 19 Jun, 2026 01:36 PM

Karnataka Murder: कर्नाटक के बेलगावी जिले से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी प्रेमिका के साथ रहने की चाहत में अपनी ही पत्नी की बेहद बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने इस खूनी साजिश को अंजाम देने के लिए...
Karnataka Murder: कर्नाटक के बेलगावी जिले से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी प्रेमिका के साथ रहने की चाहत में अपनी ही पत्नी की बेहद बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने इस खूनी साजिश को अंजाम देने के लिए अंधविश्वास और धोखे का सहारा लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
धोखे से पिलाई 'जहरीली कोल्ड ड्रिंक'
मृतक महिला की पहचान गोकाक तालुक के शिंदिकुरबेट गांव की रहने वाली सक्कुबाई पटायत के रूप में हुई है। पुलिस जांच के मुताबिक, सक्कुबाई की शादी 9 साल पहले संतोष पटायत नाम के शख्स से हुई थी। संतोष का गांव की ही एक अन्य महिला के साथ पिछले 4 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह अपनी पत्नी को रास्ते से हटाकर प्रेमिका के साथ नई जिंदगी शुरू करना चाहता था। साजिश के तहत, संतोष अपनी पत्नी सक्कुबाई को धार्मिक यात्रा के बहाने बैलहोंगल तालुक के मराकुंबी गांव में स्थित चामुंडेश्वरी मंदिर ले गया। मंदिर से लौटते वक्त उसने सक्कुबाई को एक सॉफ्ट ड्रिंक दी, जिसमें उसने पहले से ही जहरीला पदार्थ और कांच की चूड़ियों का बारीक चूरा मिला रखा था। संतोष ने पत्नी से कहा कि यह 'मंदिर का स्पेशल प्रसाद' है।
गला दबाकर ली जान
जहरीला पेय पीने के कुछ ही देर बाद जब सक्कुबाई तड़पने लगी और कमजोर पड़ गई जिसके बाद संतोष ने गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। अपराध को छुपाने के लिए आरोपी ने शातिराना दिमाग लगाया। उसने शव को सड़क किनारे फेंका और उसके ऊपर अपनी मोटरसाइकिल गिरा दी, ताकि यह पूरा मामला एक आम सड़क हादसा लगे। वारदात के कई घंटों बाद आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर एक्सीडेंट की झूठी सूचना दी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला राज
शुरुआत में मामला एक्सीडेंट का लग रहा था, लेकिन शव की स्थिति को देखकर पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने जब शव का पोस्टमार्टम (Post-Mortem) कराया, तो मेडिकल रिपोर्ट में गला घोंटने और शरीर में जहर होने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने जब संदेही पति संतोष को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। फिलहाल आरोपी संतोष को न्यायिक हिरासत में हिंदलगा जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस हत्याकांड में उसकी प्रेमिका भी शामिल थी या नहीं।