Edited By Ramanjot,Updated: 03 Jul, 2026 01:39 PM

दो दिन तक ज़िंदगी के लिए संघर्ष करने के बाद उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि इस मॉनसून में शहर में बारिश से जुड़ी यह पहली मौत है।
नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा-भायंदर शहर में भारी बारिश और तेज हवाओं के बीच एक नारियल का पेड़ गिरने से पूर्व डिप्टी मेयर के 35 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
मृतक राहुल अशोक पाटिल, जो मुर्धागांव का रहने वाला था और मीरा-भायंदर नगर निगम (MBMC) के पूर्व डिप्टी मेयर का बेटा था, बुधवार को हुई इस घटना के दो दिन बाद अस्पताल में इलाज के दौरान चल बसा। जिला अधिकारियों के अनुसार, पाटिल बुधवार शाम सदानंद नगर इलाके में अपनी मोटरसाइकिल चला रहा था, तभी भारी बारिश और तेज़ हवाओं के कारण उखड़ा हुआ नारियल का पेड़ उसकी गाड़ी पर गिर गया।
पाटिल को गंभीर चोटें आईं और उसे गंभीर हालत में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि दो दिन तक ज़िंदगी के लिए संघर्ष करने के बाद उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि इस मॉनसून में शहर में बारिश से जुड़ी यह पहली मौत है।