पश्चिम बंगाल: विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं के नाम हटाने के खिलाफ आज धरना देंगी ममता बनर्जी

Edited By Updated: 06 Mar, 2026 11:42 AM

bengal mamata banerjee to stage protest today against deletion of voters  names

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद मतदाता सूचियों से कथित तौर पर मनमाने तरीके से मतदाताओं के नाम हटाए जाने के विरोध में शुक्रवार को यहां धरना शुरू करेंगी।

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद मतदाता सूचियों से कथित तौर पर मनमाने तरीके से मतदाताओं के नाम हटाए जाने के विरोध में शुक्रवार को यहां धरना शुरू करेंगी। यह विरोध प्रदर्शन निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ के राज्य के प्रस्तावित दौरे से ठीक दो दिन पहले हो रहा है।


PunjabKesari

मध्य कोलकाता के एस्प्लेनेड मेट्रो स्टेशन के आसपास के क्षेत्र में दोपहर दो बजे से शुरू होने वाले धरने की घोषणा तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने रविवार को की थी। उन्होंने चुनाव आयोग पर ''राजनीति से प्रेरित'' कार्रवाई करने का आरोप लगाया था, जिससे विधानसभा चुनावों से महीनों पहले लाखों वैध मतदाताओं को मताधिकार से वंचित किया जा सकता है।

PunjabKesari

सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा यह विरोध प्रदर्शन निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर के बाद की मतदाता सूचियों को प्रकाशित करने के कुछ ही दिनों बाद किया जा रहा है, जिसने राज्य के मतदाताओं की संख्या को काफी हद तक बदल दिया है। राज्य में 28 फरवरी को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल नवंबर में एसआईआर प्रक्रिया शुरू होने के बाद से मतदाताओं की संख्या का लगभग 8.3 प्रतिशत यानी 63.66 लाख नाम हटा दिए गए हैं, जिससे मतदाता आधार लगभग 7.66 करोड़ से घटकर 7.04 करोड़ से थोड़ा अधिक रह गया है।

इसके अतिरिक्त 60.06 लाख से अधिक मतदाताओं को ''न्यायिक जांच के अधीन'' श्रेणी में रखा गया है, जिसका अर्थ है कि आने वाले हफ्तों में कानूनी जांच के माध्यम से उनकी पात्रता निर्धारित की जाएगी। यह एक ऐसी प्रक्रिया है जो निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर चुनावी समीकरणों को बदल सकती है।

PunjabKesari

तृणमूल नेताओं ने आरोप लगाया कि अल्पसंख्यक मतदाता, प्रवासी श्रमिक और आर्थिक रूप से हाशिए पर रहने वाले वर्ग इन हटाए गए नामों से असमान रूप से प्रभावित हुए हैं। अभिषेक बनर्जी ने चुनाव आयोग पर हमले तेज करते हुए आरोप लगाया था कि ''एक करोड़ से अधिक मतदाताओं को हटाने का लक्ष्य चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही तय कर लिया गया था।'' 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!