Edited By Rohini Oberoi,Updated: 23 Feb, 2026 04:37 PM

तमिलनाडु की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अर्चना पटनायक ने सोमवार को यहां अंतिम मतदाता सूची जारी की। सूची के मुताबिक विभिन्न श्रेणियों के तहत 97.37 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में अब 5.67 करोड़ मतदाता हैं। पटनायक ने यहां...
नेशनल डेस्क। तमिलनाडु की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अर्चना पटनायक ने सोमवार को यहां अंतिम मतदाता सूची जारी की। सूची के मुताबिक विभिन्न श्रेणियों के तहत 97.37 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में अब 5.67 करोड़ मतदाता हैं। पटनायक ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) करने से पहले राज्य में मतदाताओं की संख्या 6.41 करोड़ थी।
उन्होंने बताया कि नयी सूची में 18-19 आयु वर्ग के 7.40 लाख नए मतदाताओं को जोड़ा गया है जबकि विभिन्न श्रेणियों के तहत कुल 97.37 लाख मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं। पटनायक ने कहा कि निरंतर अद्यतन करने की प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से शुरू की जाएगी।