सावधान! क्या आप भी हर वेबसाइट पर करते हैं Accept Cookies? आपकी एक गलती खाली कर सकती है बैंक अकाउंट

Edited By Updated: 16 Feb, 2026 01:23 PM

beware do you accept cookies on every website one mistake could empty your

इंटरनेट पर जब भी कोई वेबसाइट खोलते हैं, अक्सर हम Accept Cookies या Reject बटन पर बिना ध्यान दिए क्लिक कर देते हैं। कई लोग इसे केवल औपचारिकता समझते हैं, लेकिन यह आपका डिजिटल प्राइवेसी से जुड़ा अहम फैसला होता है।

नेशनल डेस्क: इंटरनेट पर जब भी कोई वेबसाइट खोलते हैं, अक्सर हम Accept Cookies या Reject बटन पर बिना ध्यान दिए क्लिक कर देते हैं। कई लोग इसे केवल औपचारिकता समझते हैं, लेकिन यह आपका डिजिटल प्राइवेसी से जुड़ा अहम फैसला होता है। कुकीज के जरिए वेबसाइट आपकी पसंद, सर्च हिस्ट्री और ऑनलाइन व्यवहार को ट्रैक कर सकती हैं। कभी-कभी यह डेटा विज्ञापन कंपनियों और थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म्स तक भी पहुंच जाता है। इसलिए यह समझना जरूरी है कि कब Accept और कब Reject करना सुरक्षित रहेगा।

Cookies क्या होती हैं
Cookies छोटी-छोटी टेक्स्ट फाइल्स होती हैं जो वेबसाइट पर विजिट करने पर आपके ब्राउजर में सेव हो जाती हैं। ये आपकी लॉगिन जानकारी, भाषा की पसंद और वेबसाइट सेटिंग्स को याद रखती हैं ताकि साइट बार-बार डिटेल न मांगे और तेजी से खुले। सभी कुकीज खतरनाक नहीं होतीं। कुछ Cookies जरूरी होती हैं, जो वेबसाइट को सही तरीके से चलाने के लिए अनिवार्य होती हैं। वहीं ट्रैकिंग या थर्ड पार्टी Cookies आपके ऑनलाइन व्यवहार को रिकॉर्ड कर आपकी डिजिटल प्रोफाइल तैयार कर सकती हैं।


Accept करने पर क्या जोखिम है
यदि आप सभी Cookies Accept कर देते हैं, तो वेबसाइट को आपके ब्राउजिंग पैटर्न, लोकेशन और पसंदीदा कंटेंट की जानकारी मिल सकती है। इसका फायदा यह है कि आपको पर्सनलाइज्ड विज्ञापन मिलते हैं, लेकिन इसके साथ डेटा शेयरिंग का खतरा भी जुड़ा होता है। कई बार यह जानकारी थर्ड पार्टी कंपनियों तक भी पहुंच जाती है। अगर वेबसाइट सुरक्षित न हो या डेटा लीक हो जाए, तो आपकी निजी जानकारी गलत हाथों में पड़ सकती है।


क्या हर बार Reject करना सही है
कुछ लोग प्राइवेसी की चिंता से हर वेबसाइट पर Cookies Reject कर देते हैं। इससे ट्रैकिंग जरूर कम होती है, लेकिन कई वेबसाइट्स ठीक से काम नहीं कर पातीं। लॉगिन बार-बार करना पड़ सकता है या कुछ फीचर्स सीमित हो सकते हैं। सबसे सुरक्षित तरीका यह है कि Manage Settings या Customize विकल्प का इस्तेमाल करें। इस विकल्प के जरिए आप केवल जरूरी Cookies को अनुमति दे सकते हैं और ट्रैकिंग या मार्केटिंग Cookies को बंद कर सकते हैं।


सुरक्षित रहने के उपाय

  • ब्राउजर सेटिंग्स में जाकर Cookie कंट्रोल को समझें।
  • थर्ड पार्टी Cookies को स्थायी रूप से ब्लॉक करें।
  • समय-समय पर ब्राउजिंग हिस्ट्री और Cookies क्लियर करें।
  • भरोसेमंद वेबसाइट्स पर ही अपनी जानकारी साझा करें।
  • संदिग्ध साइट्स से दूर रहें।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!