Edited By Rohini Oberoi,Updated: 05 May, 2026 03:03 PM
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिला अंतर्गत स्थित भगवान शिव के 11वें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम यात्रा को और भी अधिक सुरक्षित, सुगम एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडेय एवं पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) राजीव...
Kedarnath Yatra : उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिला अंतर्गत स्थित भगवान शिव के 11वें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम यात्रा को और भी अधिक सुरक्षित, सुगम एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडेय एवं पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) राजीव स्वरूप ने धाम पहुंचकर यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। वहीं उन्होंने ने बाबा केदार के दर्शन के लिए लागू टोकन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित एवं कतारबद्ध तरीके से ही दर्शन कराए जाएं।
इस दौरान उन्होंने धाम क्षेत्र में संचालित व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने श्रद्धालुओं एवं तीर्थ पुरोहितों से सीधे संवाद कर यात्रा संबंधी कठिनाइयों एवं सुझावों की जानकारी ली और मौके पर ही उनके समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।
उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा शासन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी। आयुक्त पाण्डेय ने बाबा केदार के दर्शन के लिए लागू टोकन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित एवं कतारबद्ध तरीके से ही दर्शन कराए जाएं।
यह भी पढ़ें: Rajasthan children drowned: खेत की डिग्गी में डूबने से 3 बच्चों की मौत, दो परिवारों के बुझ गए चिराग
बिना टोकन पर्ची के किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अराजकता को सख्ती से रोका जाए तथा इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती निरंतर सुनिश्चित रखी जाए। उन्होंने स्वच्छता व्यवस्थाओं पर विशेष जोर देते हुए शौचालयों की नियमित सफाई, पेयजल की उपलब्धता तथा पर्याप्त सफाई कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें: RBI का बड़ा फैसला: 1 जुलाई से बदल जाएगा EMI का नियम, आपदा आने पर खुद राहत देगा बैंक, नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर
उन्होंने कूड़ा निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था बनाए रखने एवं धाम क्षेत्र में हो रही बफर्बारी के चलते फिसलन वाले स्थानों पर नियमित रूप से बफर् हटाने के भी निर्देश दिए ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही सुरक्षित बनी रहे। आयुक्त द्वारा हेली सेवाओं की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया तथा हेलिपैड पर यात्रियों की सुविधा, संचालन व्यवस्था एवं सुरक्षा उपायों की समीक्षा की गई।
इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य सेवाओं, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, आवास, भोजन एवं गैस सिलेंडर जैसी आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता का भी जायजा लेते हुए संबंधित विभागों को सेवाएं निर्बाध बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मौसम की परिस्थितियों पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें सुरक्षित स्थानों पर अस्थायी रूप से रोका जा सकता है।
यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया: समंदर में खूनी लहरों का कहर, दूसरों को बचाने निकले 2 रेस्क्यू कर्मियों समेत 3 की मौत, मचा कोहराम
प्रशासन द्वारा सभी विभागों के समन्वय से यात्रा को निर्बाध एवं सुरक्षित बनाए रखने को लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आईजी स्वरूप ने धाम क्षेत्र एवं यात्रा मार्ग पर पुलिस बल की तैनाती, भीड़ नियंत्रण प्रणाली तथा आपातकालीन सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की।
उन्होंने निर्देशित किया कि संवेदनशील स्थलों पर सतत निगरानी रखी जाए तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कारर्वाई सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, ब्लॉक प्रमुख ऊखीमठ पंकज शुक्ला, वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित उमेश चंद्र पोस्ती, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा, पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर सहित संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं तीर्थ पुरोहित मौजूद रहे।