भाजपा का दावा- केजरीवाल के सर्वे में AAP को नहीं मिली जीत

Edited By ,Updated: 18 Apr, 2017 12:49 PM

bjp claims  kejriwal survey does not win victory

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए एक सर्वे कराया है जिसके लिए एक सर्वे एजेंसी को ठेका दिया गया।

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर मतदान में अब छह दिन से भी कम समय बचा है, लेकिन हैरानी की बात है कि आम आदमी पार्टी की ओर से उनका आंतरिक सर्वे जारी नहीं हुआ है। वहीं, आम आदमी पार्टी के सर्वे पर दिल्ली भाजपा प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने एक ट्वीट कर दावा किया है कि भाजपा दिल्ली एमसीडी चुनाव में 202 सीटें जीत रही है। यह अरविंद केजरीवाल के आंतरिक सर्वे में सामने आया है।


डर गए अरविंद केजरीवाल
तेजिंदर पाल सिंह बग्गा का कहना है कि यह पहली बार है कि अरविंद केजरीवाल कोई आंतरिक सर्वे लेकर नहीं आए, क्योंकि उनके आंतरिक सर्वे में भाजपा को 202 सीटें मिलती दिख रही हैं। इसी के साथ उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी डर गए हैं। दिल्ली के तीनों नगर निगमों में भाजपा का कब्जा है। यहां पर इनके लिए 23 अप्रैल को चुनाव होगा, जबकि परिणाम 26 अप्रैल को आएगा। गौरतलब है कि पूर्ववर्ती एकीकृत दिल्ली नगर निगम को वर्ष 2012 में तीन हिस्सों में बांट कर उत्तरी, दक्षिणी और पूर्वी नगर निगम बनाए गए थे। एनडीएमसी और एसडीएमसी में 104-104 वार्ड और ईडीएमसी में 64 वार्ड हैं।  

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!