भाजपा सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय की बिगड़ी तबीयत, निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती

Edited By Updated: 15 Jun, 2025 03:28 PM

bjp mp abhijit gangopadhyay health deteriorates

भाजपा के सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय को बेचैनी की शिकायत के बाद कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने रविवार को बताया कि उनकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर बनी हुई है।

नेशनल डेस्क. भाजपा के सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय को बेचैनी की शिकायत के बाद कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने रविवार को बताया कि उनकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर बनी हुई है।

पेट दर्द और उल्टी की शिकायत के बाद कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश गंगोपाध्याय (63) को शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को अस्पताल द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, जांच में उन्हें 'गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सेप्सिस' के साथ 'पैंक्रिएटाइटिस' होने का संकेत मिला है। फिलहाल वह आईसीयू में गहन निगरानी में हैं और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। अस्पताल ने यह भी बताया कि उनकी स्थिति का समग्र और समन्वित प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए एक बहु-विषयक चिकित्सा बोर्ड का गठन किया गया है।

गौरतलब है कि अभिजीत गंगोपाध्याय ने पिछले साल मार्च में कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद से इस्तीफा दे दिया था और बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्होंने 2024 के आम चुनावों में पश्चिम बंगाल की तामलुक लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!