Edited By Rohini Oberoi,Updated: 23 Jun, 2026 03:39 PM
अगर आप अगले 4-5 दिनों में ट्रेन से सफर करने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। पूर्व मध्य रेल (ECR) के धनबाद मंडल में रेल बुनियादी ढांचे और पटरियों को मजबूत करने का काम शुरू किया गया है।
Train Cancelled : अगर आप अगले 4-5 दिनों में ट्रेन से सफर करने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। पूर्व मध्य रेल (ECR) के धनबाद मंडल में रेल बुनियादी ढांचे और पटरियों को मजबूत करने का काम शुरू किया गया है। इसके तहत छीपादोहर-बरवाडीह-मंगरा रेलखंड पर तीसरी रेल लाइन को जोड़ने के लिए 23 जून से 27 जून 2026 तक नॉन-इंटरलोकिंग (Block) का काम चलेगा। इस वजह से कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द किया गया है जबकि कई ट्रेनों को दूसरे रास्तों (Diverted Route) से चलाया जा रहा है।
वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने कुछ बेहद लोकप्रिय एक्सप्रेस ट्रेनों को पूरी तरह रद्द करने के बजाय उनके रूट में बदलाव किया है। ये ट्रेनें अपने तय रास्ते के बजाय दूसरे मार्ग से मंजिल तक पहुंचेंगी:
1. बदले हुए रास्ते से चलने वाली मुख्य ट्रेनें
झारखंड एक्सप्रेस (Jharkhand Express)
रांची-नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस (Ranchi-New Delhi Garib Rath Express)
विशाखापत्तनम-बनारस एक्सप्रेस (Visakhapatnam-Banaras Express)
टाटा नगर-जम्मुतवी एक्सप्रेस (Tatanagar-Jammu Tawi Express)
शक्तिपुंज एक्सप्रेस (Shaktipunj Express)
धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस (Dhanbad-Bhopal Express)
यह भी पढ़ें: Kerala Bus Fire: धू-धू कर जली यात्रियों से भरी बस, मचा हड़कंप
2. ये ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह रद्द
रेलवे प्रशासन के मुताबिक ट्रैक लिंकिंग कार्य के चलते 23 जून से 27 जून के बीच अलग-अलग तारीखों पर 14 पैसेंजर और मेमू (MEMU) ट्रेनों को पूरी तरह कैंसल कर दिया गया है। मुख्य रूप से रद्द होने वाली ट्रेनें इस प्रकार हैं:
वाराणसी-बरकाकाना मेमू (Varanasi-Barkakana MEMU)
बरवाडीह-चुनार पैसेंजर (Barwadih-Chunar)
गोमो-बरवाडीह पैसेंजर (Gomoh-Barwadih)
बरवाडीह-डेहरी ऑन सोन (Barwadih-Dehri On Sone)
बरकाकाना-डेहरी ऑन सोन एक्सप्रेस (Barkakana-Dehri On Sone)
यह भी पढ़ें: Tamil Nadu में अमोनिया गैस रिसाव से जान गवांने वालों की संख्या बढ़कर हुई 9, मरने वाली सभी महिलाएं
3. बरवाडीह स्टेशन पर नहीं रुकेंगी ये ट्रेनें
काम के चलते कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों का बरवाडीह स्टेशन पर निर्धारित स्टॉपेज (ठहराव) अस्थाई रूप से खत्म कर दिया गया है। यानी ये ट्रेनें इस स्टेशन पर नहीं रुकेंगी:
पुरुलिया-आनंद विहार एक्सप्रेस (Purulia-Anand Vihar Express)
रांची-चोपन एक्सप्रेस (Ranchi-Chopan Express)
बरकाकाना-पटना पलामू एक्सप्रेस (Barkakana-Patna Palamu Express)
संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस (Santragachi-Ajmer Express)
यह भी पढ़ें: Mumbai Rain: नहीं थमी मुंबई की रफ्तार, सुबह-सुबह काले बादलों के साथ हुई मूसलाधार बारिश, मौसम हुआ सुहाना
जानकारी के लिए बता दें कि इस अवधि (23 से 27 जून) के दौरान रांची-सासाराम एक्सप्रेस और सासाराम-रांची एक्सप्रेस का परिचालन भी आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा। वहीं रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे भारी सामान के साथ सीधे रेलवे स्टेशन पहुंचने की गलती न करें। घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का Live Status जरूर चेक कर लें। इसके लिए यात्री रेलवे के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर सकते हैं या 'National Train Enquiry System' (NTES) ऐप और वेबसाइट की मदद से अपनी ट्रेन की सही स्थिति जान सकते हैं।