Edited By Anu Malhotra,Updated: 14 Jun, 2026 08:59 AM

Indian Railways News: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। लखनऊ रेलवे स्टेशन और उसके आसपास चल रहे निर्माण कार्यों के चलते रेलवे के सफर में बाधा आ सकती है। दरअसल, कई जरूरी ट्रेनों के रूट में टेंपरेरी बदलाव किया है। 14 जून से 23 जून तक लागू रहने वाले...
Indian Railways News: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। लखनऊ रेलवे स्टेशन और उसके आसपास चल रहे निर्माण कार्यों के चलते रेलवे के सफर में बाधा आ सकती है। दरअसल, कई जरूरी ट्रेनों के रूट में टेंपरेरी बदलाव किया है। 14 जून से 23 जून तक लागू रहने वाले इस रेलवे ब्लॉक का असर बरेली होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों पर पड़ रहा है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस समय के दौरान कुछ ट्रेनों को उनके सामान्य मार्ग के बजाय वैकल्पिक रूट से संचालित किया जाएगा। प्रभावित ट्रेनों में....
-शक्तिनगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस,
-सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस,
-टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस,
-टनकपुर-शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस प्रमुख हैं।
इसके अलावा बनारस-नई दिल्ली, नई दिल्ली-बनारस और देहरादून रूट की कई ट्रेनों को लखनऊ के नियमित मार्ग की जगह आलमनगर, ट्रांसपोर्ट नगर और उतरेटिया के रास्ते चलाया जाएगा।
Route Change के साथ-साथ ट्रेनों की देरी ने भी यात्रियों की मुश्किलें बढ़ाई
-आनंद विहार-सहरसा एक्सप्रेस करीब 12 घंटे की देरी से चल रही है
-दिल्ली-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन लगभग 11 घंटे लेट दर्ज की गई है।
इसके अलावा अमृत भारत एक्सप्रेस, बाघ एक्सप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस, कामाख्या एक्सप्रेस, गरीब रथ, लखनऊ मेल और महामना एक्सप्रेस जैसी कई ट्रेनें भी निर्धारित समय से काफी देर से चल रही हैं।
ट्रेनों के समय और रूट में लगातार हो रहे बदलाव का असर यात्रियों पर भी पड़ा। रेलवे के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले तीन दिनों में बरेली और आसपास के क्षेत्रों में 4,000 से अधिक लंबी दूरी के टिकट कैंसिल किए जा चुके हैं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि स्टेशन के लिए रवाना होने से पहले अपनी ट्रेन का लाइव स्टेटस जरूर जांच लें।