PF Balance Check: आपके PF खाते में आया ब्याज का पैसा या नहीं? अपने मोबाइल पर इस तरीके से करें चेक

Edited By Updated: 21 Jun, 2026 02:41 PM

here s how to check your pf balance from the comfort of your home

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के करोड़ों खाताधारकों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर सामने आई है। पीएफ के ब्याज और इसके क्रेडिट होने की प्रक्रिया का इंतजार कर रहे नौकरीपेशा लोगों के लिए सरकार ने बड़ा अपडेट जारी किया है। सरकार की ओर से वित्तीय वर्ष...

PF Balance Check: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के करोड़ों खाताधारकों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर सामने आई है। पीएफ के ब्याज और इसके क्रेडिट होने की प्रक्रिया का इंतजार कर रहे नौकरीपेशा लोगों के लिए सरकार ने बड़ा अपडेट जारी किया है। सरकार की ओर से वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ईपीएफ (EPF) जमा राशि पर 8.25% की शानदार ब्याज दर को अंतिम मंजूरी दे दी गई है। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार इसी महीने यानी जून 2026 में ब्याज का पैसा कर्मचारियों के खातों में क्रेडिट किया जाना शुरू हो सकता है।

श्रम मंत्रालय का निर्देश

केंद्रीय श्रम मंत्रालय और ईपीएफओ के बीच हुई उच्च स्तरीय बैठकों के बाद इस प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक श्रम मंत्रालय द्वारा ईपीएफओ को इसी महीने ग्राहकों के खातों में ब्याज की रकम ट्रांसफर करने का निर्देश दिया जा सकता है। केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में हुई सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की बैठक में इस 8.25% की ब्याज दर पर मुहर लगाई गई थी। यह लगातार तीसरा साल है जब ईपीएफओ ने ब्याज दरों को मजबूत और स्थिर बनाए रखा है।

यह भी पढ़ें: Greater Noida में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, हत्या कर फरार चल रहे शूटरों के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

जानें क्यों जरूरी है पफ बैलेंस चेक करते रहना?

अपने फंड की सही जानकारी होने से आप रिटायरमेंट या भविष्य के बड़े खर्चों की प्लानिंग सटीक तरीके से कर सकते हैं। जीवन में कभी भी अचानक पैसों की जरूरत (मेडिकल इमरजेंसी, घर का निर्माण आदि) पड़ने पर आपको पहले से पता होगा कि आप अपने पीएफ खाते से कितनी रकम निकाल सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Navi Mumbai इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिला पहला विदेशी रूट, अब सीधे पहुंचेंगे अबू धाबी, जानें कब से शुरू होगी सर्विस?

घर बैठे PF बैलेंस चेक करने के आसान तरीके

ईपीएफओ ने खाताधारकों की सुविधा के लिए कई डिजिटल और ऑफलाइन विकल्प दिए हैं जिनसे आप मिनटों में अपना लेटेस्ट बैलेंस और ब्याज का स्टेटस जान सकते हैं:

यह भी पढ़ें: 21 June Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, टंकी फुल करवाने से पहले जान लें आज के भाव?

1. सिर्फ एक Missed Call Service से

अगर आपके पास स्मार्टफोन या इंटरनेट नहीं है तो भी आप बैलेंस जान सकते हैं। अपने ईपीएफओ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर एक मिस्ड कॉल दें। दो घंटियों के बाद कॉल खुद कट जाएगी और कुछ ही सेकंड में आपके फोन पर एसएमएस (SMS) के जरिए बैलेंस की पूरी डिटेल आ जाएगी।

PunjabKesari

2. साधारण SMS भेजकर

आप अपने फोन के मैसेज बॉक्स में जाकर टाइप करें: EPFOHO <स्पेस> UAN <स्पेस> ENG (यदि आपको जानकारी अंग्रेजी में चाहिए। हिंदी के लिए अंत में HIN लिखें)। इस मैसेज को 7738299899 पर भेज दें। रिटर्न मैसेज में आपको अपना कुल जमा फंड दिख जाएगा।

PunjabKesari

3. आधिकारिक ई-सेवा Portal 

सबसे पहले ईपीएफओ की आधिकारिक पासबुक वेबसाइट (passbook.epfindia.gov.in) पर जाएं।अपना UAN नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। कैप्चा कोड भरकर लॉगइन करें। ड्रॉप-डाउन लिस्ट से अपनी मेंबर आईडी (Member ID) चुनें और 'View Passbook' पर क्लिक करते ही आपकी पूरी डिजिटल पासबुक स्क्रीन पर खुल जाएगी।

PunjabKesari

4. UMANG App के जरिए

अपने मोबाइल में उमंग ऐप डाउनलोड कर लॉगइन करें। 'All Services' सेक्शन में जाकर 'EPFO' सर्च करें। इसके बाद 'Employee Centric Services' में 'View Passbook' का विकल्प चुनें। अपना UAN नंबर डालने पर आपके रजिस्टर्ड नंबर पर एक ओटीपी (OTP) आएगा। उसे दर्ज करते ही आपके खाते का लाइव बैलेंस आपके सामने होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!