ऑस्ट्रेलिया बॉण्डी बीच हमलाः 3 भारतीय भी बने आतंकियों के शिकार

Edited By Updated: 16 Dec, 2025 04:00 PM

bondi beach shooting three indian students among those injured

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बॉण्डी बीच पर हुए आतंकी हमले में घायल 40 लोगों में तीन भारतीय छात्र शामिल हैं। हमले में 15 लोगों की मौत हुई। दो भारतीय छात्रों का इलाज जारी है। जांच में हमलावरों की अंतरराष्ट्रीय यात्रा और चरमपंथी कनेक्शन खंगाले जा रहे हैं।

International Desk: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बॉण्डी बीच पर हुए आतंकवादी हमले में घायल हुए 40 लोगों में तीन भारतीय छात्र भी शामिल हैं। स्थानीय मीडिया में प्रकाशित खबरों में यह जानकारी दी गई। ऑस्ट्रेलिया टुडे समाचार पोर्टल के मुताबिक घायल तीन भारतीय छात्रों में से दो का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई प्रशासन ने रविवार के हमले में घायल हुए भारतीय छात्रों की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। खबर में कहा गया कि गोलीबारी के दौरान भारतीय छात्र घायल हो गए और उनकी सटीक स्थिति की अभी तक औपचारिक रूप से पुष्टि नहीं की गई है।

 

अधिकारियों ने बताया कि 24 वर्षीय नवीद अकरम और उसके 50 वर्षीय पिता ने यहूदी त्योहार ‘हनुक्का' मना रहे लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी। उन्होंने बताया कि इस हमले में कम से कम 15 लोग मारे गए, जिनमें एक 10 वर्षीय बच्चा भी शामिल है। घायलों में से पांच की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि दो घायल पुलिस अधिकारियों की हालत गंभीर लेकिन स्थिर है। खबरों में न्यू साउथ वेल्स के पुलिस आयुक्त माल लैन्योन के हवाले से कहा गया है कि जैसे-जैसे नई जानकारी सामने आ रही है, जांच का दायरा बढ़ रहा है। इसमें कथित हमलावरों की अंतरराष्ट्रीय यात्रा और चरमपंथी सामग्री की बरामदगी शामिल है।  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!