Edited By Tanuja,Updated: 24 May, 2026 02:39 PM

अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio ने दिल्ली में संकेत दिया कि अगले कुछ घंटों में अमेरिका-ईरान युद्ध को लेकर “अच्छी खबर” आ सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों देश 60 दिन के युद्धविराम, होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने और तेल प्रतिबंधों में राहत वाले समझौते के...
International Desk: अमेरिका के विदेश मंत्री Marco Rubio ने नई दिल्ली में बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि अगले कुछ घंटों में दुनिया को “अच्छी खबर” मिल सकती है। माना जा रहा है कि उनका इशारा अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौते की तरफ था। यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका और ईरान के बीच समझौते पर “काफी हद तक बातचीत” पूरी हो चुकी है। ट्रंप ने कहा कि अब सिर्फ अंतिम शर्तों और विवरणों पर चर्चा चल रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों देशों के बीच 60 दिन के सीजफायर को बढ़ाने पर बातचीत हो रही है। इसके तहत Strait of Hormuz को फिर से खोला जा सकता है, ताकि तेल और जहाजों की आवाजाही सामान्य हो सके। बताया जा रहा है कि ईरान कुछ शर्तों पर अपने परमाणु कार्यक्रम और यूरेनियम संवर्धन को सीमित करने पर भी बातचीत कर सकता है। बदले में अमेरिका ईरान पर लगे कुछ प्रतिबंधों में राहत दे सकता है और तेल बेचने की अनुमति दे सकता है।
ईरान की मांग है कि अमेरिकी नाकाबंदी खत्म की जाए, उसकी विदेशी संपत्तियां जारी की जाएं और तेल निर्यात पर लगी पाबंदियां हटाई जाएं। अगर यह समझौता होता है तो इससे मिडिल ईस्ट में तनाव कम हो सकता है, तेल की कीमतों में राहत मिल सकती है और दुनिया भर के बाजारों पर सकारात्मक असर पड़ सकता है।