Stock Market Astrology: बुध होंगे उदय ,बाजार में आएगी तेजी

Edited By Updated: 25 May, 2026 11:40 AM

stock market astrology

Stock Market Astrology: एस्ट्रो साइकल में इस सप्ताह बुध न सिर्फ पूर्व में उदय होंगे बल्कि राशि बदल कर मिथुन राशि में गोचर करेंगे और यहां गुरु और शुक्र के साथ त्रिग्रही योग का निर्माण भी करेंगे। मिथुन राशि में ग्रहों का यह जमावड़ा बाजार को नई दिशा...

Stock Market Astrology: एस्ट्रो साइकल में इस सप्ताह बुध न सिर्फ पूर्व में उदय होंगे बल्कि राशि बदल कर मिथुन राशि में गोचर करेंगे और यहां गुरु और शुक्र के साथ त्रिग्रही योग का निर्माण भी करेंगे। मिथुन राशि में ग्रहों का यह जमावड़ा बाजार को नई दिशा देने का काम करेगा। बुध 2 मई से अस्त स्थिति में हैं और इसके बाद से ही बाजार दायरे में कारोबार कर रहा है। 26 मई रात्रि 11.30 बजे बुध उदय होंगे और 29 मई सुबह 11.14 बजे मिथुन राशि में गोचर करेंगे।

इसके अलावा 25 मई को 3.44 पर सूर्य कृतिका नक्षत्र में गोचर करेंगे। जबकि बुध 25 मई को रात्रि 23.49 बजे मंगल के मृगशिरा नक्षत्र में गोचर करेंगे। 29 मई को सुबह 6.34 बजे मंगल शुक्र के भरणी नक्षत्र में गोचर करेंगे जबकि चन्द्रमा का गोचर इस सप्ताह कन्या और तुला में होगा। लिहाजा बाजार में गुरुवार और शुक्रवार के दिन दबाव देखने को मिल सकता है लेकिन मोटे तौर पर बाजार का रुख पॉजिटिव रहेगा।
 
25 मई को चन्द्रमा कन्या राशि में सूर्य के उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र में शनि के सामने गोचर करेंगे। सुबह बाजार में अच्छी शुरुआत होने के बावजूद कारोबारी सत्र के दूसरे हॉफ में कुछ दबाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान सरकारी सेक्टर की कंपनियों के शेयरों के अलावा बैंकिंग और आई.टी. सैक्टर के शेयरों में फोकस बनता हुआ नजर आ सकता है।
 
26 मई को चन्द्रमा अपने ही हस्ता नक्षत्र में कन्या राशि में गोचर करेंगे। इस कारण बाजार में उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार होगा। सुबह 10.32 बजे चन्द्रमा का नक्षत्र पद बदलने के कारण इस समय के इर्द-गिर्द बाजार में दबाव बन सकता है। लिहाजा इस समय के दौरान अपनी पोजीशन पर ख़ास ध्यान रखें, इस दिन फार्मा, ट्रेवल, डायरी प्रोडक्ट, बेवरेज और शिपिंग कंपनियों के शेयरों में खरीद होती हुई नजर आ सकती है ।

27 मई को जब बाजार खुलेगा तो उस से पहले बुध पूर्व में उदय हो जाएंगे और चन्द्रमा इस दिन मंगल के चित्रा नक्षत्र में गोचर करेंगे। लिहाजा बाजार में शुरुआत हरे निशान के साथ हो सकती है लेकिन 12.27 बजे चन्द्रमा का नक्षत्र पद बदलने के कारण बाजार में अचानक दबाव देखने को मिल सकता है। इस समय के इर्द-गिर्द अपनी पोजीशन का ध्यान रहें। इस दौरान हमें डिफेन्स सेक्टर के अलावा कॉपर से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी का रुख देखने को मिल सकता है।

28 मई को चन्द्रमा राहु के स्वाति नक्षत्र में तुला राशि में गोचर करेगा और मंगल के गुरु की दृष्टि में भी रहेगा। लिहाजा इस दिन हमें बाजार में उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार होता हुआ नजर आएगा। 

बाजार में ओपनिंग में दबाव देखने को मिल सकता है लेकिन बाद में थोड़ी स्थिरता आएगी। इस दौरान हमें डिफैन्स, लिकर, एयरलाइंस, पैट्रोलियम और बैंकिंग सैक्टर के शेयरों में फोकस बनता हुआ नजर आ सकता है।

29 मई को चन्द्रमा बाजार खुलने पर राहु के स्वाति नक्षत्र में रहेगा लिहाजा ओपनिंग पर बाजार अस्थिर रहने के बावजूद सुबह 10.37 के बाद स्थिरता की तरफ बढ़ सकता है क्योंकि इसके बाद चन्द्रमा गुरु के विशाखा नक्षत्र में तुला राशि में गोचर करेंगे लिहाजा इस दिन बाजार का रुख मोटे तौर पर उतार-चढ़ाव के बाद पॉजिटिव रहेगा। बैंकिंग, वित्तीय सैक्टर के अलावा इस दिन कम्युनिकेशन सैक्टर के शेयरों में तेजी का रुख देखने को मिल सकता है।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!