तेज रफ्तार BMW Z4 के उड़ गए परख्च्चे, 2 लोगों की मौत, 1 अन्य घायल

Edited By Updated: 21 Jun, 2026 08:40 PM

two people killed after bmw z4 crashes at a speed of 250 kmph

मुंबई-वडोदरा हाईवे पर रविवार तड़के एक ऐसा खौफनाक मंजर देखने को मिला, जिसने हर देखने वाले के रोंगटे खड़े कर दिए। रफ्तार का एक ऐसा जुनून, जो चंद सेकेंडों में दो जिंदगी निगल गया और एक को मौत के मुहाने पर लाकर छोड़ दिया। बदलापुर के पास एक तेज रफ्तार...

नेशनल डेस्क : मुंबई-वडोदरा हाईवे पर रविवार तड़के एक ऐसा खौफनाक मंजर देखने को मिला, जिसने हर देखने वाले के रोंगटे खड़े कर दिए। रफ्तार का एक ऐसा जुनून, जो चंद सेकेंडों में दो जिंदगी निगल गया और एक को मौत के मुहाने पर लाकर छोड़ दिया। बदलापुर के पास एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू (BMW Z4) स्पोर्ट्स कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि करोड़ों की लग्जरी कार के परखच्चे उड़ गए और वह लोहे के मलबे में तब्दील हो गई।

रात 3 बजे का वो खौफनाक मंजर

पुलिस और चश्मदीदों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह दिल दहला देने वाला हादसा रविवार तड़के करीब 3:00 बजे हुआ। कार में सवार लोग एक बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे और गाड़ी टिटवाला से बदलापुर की ओर जा रही थी। चश्मदीदों का कहना है कि सन्नाटे को चीरती हुई कार की रफ्तार लगभग 250 किलोमीटर प्रति घंटा रही होगी। इसी दौरान अचानक ड्राइवर ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित कार हवा में उछलते हुए सीधे डिवाइडर पर पलट गई।

मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि "हादसा इतना भयानक था कि टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी। कार के पुर्जे सड़क पर दूर-दूर तक बिखर गए थे और मृतकों के शव क्षत-विक्षत होकर कई मीटर दूर जा गिरे थे।"

दो की मौके पर मौत, एक जिंदगी के लिए जूझ रहा

इस दर्दनाक हादसे में बदलापुर के रहने वाले योगेश दिघे और रिकेबा जकाप की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार तीसरा शख्स, आनंद, इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे आनन-फानन में ठाणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

बदलापुर पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर ने पीटीआई को बताया कि "फिलहाल दुर्घटना से मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सारे सबूत जुटाए हैं। पुलिस मामले के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है, जिसमें इस बात की भी जांच शामिल है कि क्या ड्राइवर शराब के नशे में था।" हादसे के असली कारणों का खुलासा पुलिस और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर हाइवे पर ओवरस्पीडिंग के जानलेवा खतरों को उजागर कर दिया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!