भगवंत मान को भाजपा प्रवक्ता आर.पी. सिंह की चुनौती, वीडियो सरकारी फॉरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजने की मांग

Edited By Updated: 24 Jun, 2026 07:32 PM

bjp spokesperson r p singh s challenge to bhagwant mann

भाजपा के प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को कथित विवादित वीडियो मामले में खुली चुनौती दी है। सिंह ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री को वास्तव में लगता है कि संबंधित वीडियो फर्जी है, तो उन्हें निजी एजेंसियों की रिपोर्टों पर भरोसा करने...

नेशनल डेस्क : भाजपा के प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को कथित विवादित वीडियो मामले में खुली चुनौती दी है। सिंह ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री को वास्तव में लगता है कि संबंधित वीडियो फर्जी है, तो उन्हें निजी एजेंसियों की रिपोर्टों पर भरोसा करने के बजाय वीडियो को किसी स्वतंत्र और विश्वसनीय सरकारी फॉरेंसिक प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजना चाहिए।

आर.पी. सिंह ने अपने बयान में कहा कि भगवंत मान ने बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद जारी वीडियो संदेश में दावा किया था कि उनके द्वारा नियुक्त निजी एजेंसियों पर राज्य सरकार की ओर से दबाव बनाया गया था। कथित तौर पर एजेंसियों से यह कहलवाया गया कि उन्होंने ₹10 लाख लेकर मुख्यमंत्री के पक्ष में रिपोर्ट जारी की थी।

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री का दावा सही है और वीडियो वास्तव में फर्जी है, तो उन्हें इसकी निष्पक्ष जांच से कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि वीडियो को सीएफएसएल हैदराबाद, सीएफएसएल चंडीगढ़, सीएफएसएल पुणे या सीएफएसएल भोपाल जैसी प्रतिष्ठित सरकारी फॉरेंसिक प्रयोगशालाओं में भेजा जाए, जहां ऑडियो और वीडियो की व्यापक जांच हो सके।

सिंह ने कहा कि एक स्वतंत्र और पारदर्शी फॉरेंसिक जांच से सच्चाई सामने आ जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब की जनता और पंथ को जल्दबाजी में जारी किए गए प्रमाणपत्रों के बजाय वास्तविक तथ्यों की जानकारी मिलनी चाहिए।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!