अभिषेक बनर्जी के आवास के बाहर चला बुलडोजर, फुटपाथ से हटाया गया अस्थायी ढांचा

Edited By Updated: 12 Nov, 2026 11:47 AM

bulldozer ran outside abhishek banerjee residence temporary structure removed

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित आवास के बाहर बृहस्पतिवार को नगर निकाय ने बुलडोजर चलाकर फुटपाथ पर बना बांस का अस्थायी ढांचा हटा दिया। अधिकारियों ने पैदल यात्रियों की आवाजाही में कथित बाधा बन रहे लोहे के गेट को भी गैस कटर...

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित आवास के बाहर बृहस्पतिवार को नगर निकाय ने बुलडोजर चलाकर फुटपाथ पर बना बांस का अस्थायी ढांचा हटा दिया। अधिकारियों ने पैदल यात्रियों की आवाजाही में कथित बाधा बन रहे लोहे के गेट को भी गैस कटर से काटकर हटा दिया। यह कार्रवाई बनर्जी के 121, कालीघाट रोड स्थित आवास के बाहर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में की गई। 

इस दौरान कोलकाता पुलिस और केंद्रीय बलों के जवान तैनात थे। नगर निकाय के कर्मचारियों ने पहले बुलडोजर से ढांचे को गिराया और फिर बांस के खंभे हटाकर फुटपाथ खाली कराया। यह ढांचा विवाद का विषय बना हुआ था। टीएमसी का कहना था कि इसे पश्चिम बंगाल सुरक्षा निदेशालय ने बनर्जी को जेड-प्लस सुरक्षा मिलने के दौरान उनकी सुरक्षा में तैनात कर्मियों के लिए बनवाया था। पार्टी ने इसे सांसद द्वारा कराया गया अनधिकृत निर्माण मानने से इनकार किया था। 

TMC प्रवक्ता अर्का नाग ने बुधवार को कहा था कि अतिरिक्त सुरक्षा वापस लिए जाने के बाद ढांचे की जरूरत नहीं रह गई थी और बनर्जी की ओर से इसे हटाने की व्यवस्था की जा रही थी। उनके कार्यालय के कर्मचारियों ने बुधवार को इसे हटाना भी शुरू कर दिया था। विवाद बुधवार को तब और बढ़ गया, जब बनर्जी ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी वाहनों के जरिये उनके आवास के बाहर निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी साझा किया था। 

TMC ने दावा किया था कि पुलिसकर्मी ढांचा हटवाने के लिए वहां पहुंचे थे। स्थानीय लोगों ने भी ढांचे पर आपत्ति जताई थी। उनका कहना था कि इससे फुटपाथ पर पैदल चलने वालों को परेशानी होती थी और उन्हें भीड़भाड़ वाली सड़क से गुजरना पड़ता था। छह नवंबर को बनर्जी के जन्मदिन समारोह के दौरान कालीघाट में बड़ी संख्या में लोगों के ढांचे के नीचे जुटने के बाद यह विवाद और बढ़ा। पश्चिम बंगाल में भाजपा के सत्ता में आने और TMC के मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभरने के बीच इस कार्रवाई ने राजनीतिक टकराव को और बढ़ा दिया है।  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!