Edited By Pardeep,Updated: 31 Oct, 2026 09:55 PM

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने शनिवार को तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी से मुलाकात की और विशेष रूप से आशुतोष रंका तथा सौरव दास की कथित अवैध गिरफ्तारी के दौरान सीजेपी को समर्थन देने के लिए उनका आभार जताया।
नई दिल्लीः कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने शनिवार को तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी से मुलाकात की और विशेष रूप से आशुतोष रंका तथा सौरव दास की कथित अवैध गिरफ्तारी के दौरान सीजेपी को समर्थन देने के लिए उनका आभार जताया।
दिपके ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, 'तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी से मुलाकात की और सीजेपी को समर्थन देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया, खासकर आशुतोष रंका तथा सौरव दास की गिरफ्तारी के दौरान।'
दिपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रविवार को होने वाले विपक्षी गठबंधन‘इंडिया'के प्रदर्शन को समर्थन देने की बात भी दोहराई। उन्होंने पोस्ट के अंत में नारा दिया, 'ज्ञानेश कुमार को जाना होगा।'
ममता की पार्टी ने भी दीपके से मुलाकात को लेकर एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'दिल से हुई बातचीत, साझा सपने और भारत के भविष्य को और भी बेहतर, मजबूत और शानदार बनाने का पक्का इरादा। अभिजीत दीपके ने दिल्ली में ममता बनर्जी से शिष्टाचार मुलाकात की और आगे की राह को लेकर अपने विचार और नजरिए साझा किए।'